Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैच हारने के बाद भी कोहली ने बनाया ये नया विश्व रिकॉर्ड 

खेल डेस्‍क:भारतीय क्रिकेट टीम कल तीन मैचों की वनडे सीरीज हार गई है। कल के मैच में इंग्लैंड ने पहले टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की सलामी जोड़ी ने भारतीय टीम को नीराश किया। कल के मैच भारतीय टीम के कप्तान विराट के अलावा दूसरा बल्लेबाजी इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया। इस सीरीज के प्रत्येक मैच में विराट टीम के लिए रन बनाए हैं। कल के मैच में कोहली ने 72 गेंदों में कुल 71 रन की परी खेलकर भारत के लिए एक सम्मान जनक स्कारे खड़ा करने में सबसे अहम योगदान दिया था। कल के मैच में विराट को हार झेलनी पड़ी लेकिन इस मैच में 71 रन की पारी खेलकर एबी डीविलियर्स और महेंद्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड तौड़ दिया है।


कल के मैच में कोहली ने 71 रनों की पारी खेलने के साथ वनडे में कप्तान के तौर पर 3000 रन पूरे करना का एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कोहली ने कप्तान के रूप में वनडे की 49 पारियां खेलकर 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीविलियर्स ने 60 पानी खेलकर वनडे में 3000 रन बनाएं और धोनी ने 70 पारियां खेलकर 3000 रन बनाने में सफल हुए थे। कोहली कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए है।

कल के मैच में भारत ने 8 विकेट खोकर 256 रनों स्कोर खड़ा किया और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम ने आसानी से इस लक्ष्य का प्राप्त कर लिया। कल के मैच भारती बल्लेबाजों के साथ भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। टी20 सीरीज को भारत ने जीता तो वनडे सीरीज को इंग्लैंड ने जीता और ये देखना होगा की टेस्ट सीरीज को कौनसी टीम जीतने में कामयाब रहती है। भारत को एक अगस्त से इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी।



Herald