Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम पर मंडराया नॉक आउट से बाहर होने का खतरा

खेल डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम पर दूसरे मैच में आयरलैंड के खिलाफ मिली हार से विश्व कप के नॉकआउट चरण से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।

इस विश्व कप के पहले मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलम्पिक चैंपियन इंग्लैंड से 1-1 का ड्रॉ खेला, लेकिन दूसरे मैच में उसे आयरलैंड से शिकस्त झेलनी पड़ी है। आयरलैंड ने यह मुकाला 1-0 के करीब अंतर से अपने नाम किया।

इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने इमरान खान को बताया घमंडी और खूबसूरत, नहीं था कोई टक्कर में...

विश्व रैंकिंग में 10वें नंबर की भारतीय टीम ली वैली हॉकी एंड टेनिस स्टेडियम में प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं कर सकी। इस मैच में भारतीय टीम की जीत की उम्मीद की जा रही थी।

आयरलैंड की ओर से पहला और मैच का एकमात्र गोल 13वें मिनट में हुआ। ये गोल आयरलैंड के ओ फ्लैनागन एन्ना ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया। इस जीत से आयरलैंड की टीम नॉकऑउट दौर में पहुंच गई है।

बर्मिंघम में भारतीय टीम का ये रिकॉर्ड देखकर चौंक जाएंगे आप, यहीं पर खेला जाएगा पहला मैच

इस गोल के बाद दोनों टीमों की ओर से गोल नहीं हो सकता। हालांकि दोनों ही टीमों ने गोल करने का भरसक प्रयास किया। इस दौरान भारतीय खिलाडिय़ों ने मैच में छह पेनल्टी कॉर्नर जाया किए। भारतीय टीम ने मैच में ज्यादा मौके बनाए और गोल पर ज्यादा शॉट लिए लेकिन उसे एक भी गोल करने में सफलता नहीं मिली।

भारतीय कोच ने कहा- टीम कभी नहीं बनाएगी पिच और परिस्थितियों को लेकर बहाना

आयरलैंड की इस विश्व कप में यह यह लगातार दूसरी जीत है। भारत के खिलाफ जीत से वह छह अंकों के साथ पूल-बी में पहले स्थान पर पहुंच गई। इस गु्रप में इंग्लैंड टीम दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। जबकि अमेरिका एक अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। आयरलैंड ने पहले मैच में अमेरिकी को 3-1 से शिकस्त दी थी। भारतीय महिला टीम अब करो या मरो के मुकाबले में अमेरिका से 29 जुलाई को भिड़ेगी।