भारत ने इंग्लैंड में टी-20 सीरीज जीत कर दौरे के आगाज को शानदार बनाया. इस दौरान लगभग सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन कुछ खास नही कर पाए. उन्होंने तीन टी-20 मैचों में 4, 10 और 5 का स्कोर बनाया.
इसी को देखते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ शिखर धवन की फॉर्म को चिंताजनक मानते हैं. हालांकि उन्होंने टाइम्स ऑफ़ इंडिया में लिखे अपने कॉलम में भारतीय टीम की इंग्लैंड में शानदार शुरुआत बतायी है.
ये कहा मोहिंदर अमरनाथ ने

टी-20 में टीम इंडिया को जबरदस्त बताते हुए मोहिंदर अमरनाथ ने कहा
”भारत ने दौरे की शानदार शुरुआत की है. उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने अनुभव को दिखाया है जोकि अन्य टीमों से काफी बेहतर है और एक जुट होकर खेले हैं. मुझे विश्वास है कि वह इस फॉर्म को वनडे क्रिकेट में भी बनाए रखेंगे. ये देख कर काफी अच्छा लगा कि अलग-अलग खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं. रोहित शर्मा अंतिम मैच जबरदस्त रहे. उन्होंने ये दिखाया कि ये मायने नही रखता कि आप कहां खेल रहे हैं, बल्कि ये तकनीक और टेम्परामेंट पर निर्भर है.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा
”जहां हर किसी ने अपना रोल निभाया तो वहीं रोहित एक खास रहे. हार्दिक पांड्या ने भी अंतिम मैच में चार विकेट लेकर शानदार किया और 33 रनों की जबरदस्त पारी भी खेली. हालांकि शिखर धवन की फॉर्म एक चिंता का विषय है. लेकिन मुझे विश्वास है कि वह शानदार वापसी करेंगे. उन्हें थोड़ा सेटल होने की जरुरत है और 50 ओवर का मैच उनके लिए मददगार साबित होगा.”

आगे उन्होंने कहा
”भारत को अपने तेज गेंदबाजों पर भरोसा करने की जरुरत होगी. स्पिनर भी अपना एक रोल निभा सकते हैं. जिस तरह से चहल ने टी-20 में लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी की थी. कुलदीप यादव को अंतिम मैच में बाहर बिठाने पर मैं हैरान हुआ.”
The post मोहिंदर अमरनाथ ने उठाए विराट कोहली के कप्तानी पर सवाल, कहा समझ से परे है ये फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.