Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गर्मियों में जरूर करें आलूबुखारे का सेवन, होंगे ये शानदार स्वास्थ्य लाभ

हेल्थ डेस्क। आलूबुखारा एक ऐसा फल है जो कि कई आकार और रंगों में पाया जाता है। बैंगनी और लाल रंग से लेकर हरे और पीले रंग में पाया जाने वाला ये फल गर्मियों के मौसम में आसानी से मिल जाता है। गर्मियों के मौसम में आलुबुखारे का सेवन करना बहुत अच्छा माना जाता है। इस मौसम में इस फल का सेवन करने से कई अद्भुत फायदे होते है। आज हम आपको गर्मियों में इसका सेवन करने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे है -

एनीमिया से बचाव - अगर आप रक्त में आयरन की कमी के कारण एनीमिया ने पीड़ित है तो आप इस से बचाव के लिए आलुबुखारे का सेवन कर सकते है। कई बार ऐसा होता है कि आयरन से समृद्ध चीज़ों का सेवन करने के बाद भी आपके शरीर में इसकी कमी रहती है। इसका कारण ये है कि आयरन का उचित अवशोषण कर के लिए आपके शरीर को विटामिन सी की आवश्यकता होती है जो कि आलूबुखारे में अत्यधिक मात्रा में होता है।

कब्ज से राहत - अगर आपका पाचन तंत्र समग्र रूप से स्वस्थ है और आप स्वस्थ भोजन के साथ उचित मात्रा में फाइबर और पानी का सेवन कर रहे है तो आपको कभी भी कब्ज की शिकायत नहीं होगी। इसके लिए आलूबुखारा बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें सोर्बिटोल और आइसटिन होते है जिसमें से सोर्बिटोल बड़ी आंत को पानी को अवशोषित करने और आंत की गति को उत्तेजित करने में मदद करता है जिस से कब्ज से राहत मिलती है वहीं दूसरी तरफ आइसटिन पाचन तंत्र के कार्य को सही बनाये रखने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित - आलूबुखारे में पोटेशियम की अत्यधिक मात्रा होती है जो कि आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए बहुत आवश्यक होता है। सिर्फ एक कप आलूबुखारे का सेवन करना आपको दैनिक पोटेशियम आवश्यकता का 7% प्रदान कर सकता है।

आँखों की रोशनी में वृद्धि - आलूबुखारे में कई विटामिन खासकर विटामिन ए होता है। यह विटामिन आपकी आँखों के स्वास्थ्य और रोशनी के लिए अच्छा माना जाता है। यह ना केवल आपकी आँखों की स्वस्थ रखता है बल्कि कई अन्य प्रकार से भी आपकी आँखों की रक्षा करता है।

हड्डियों को मजबूत - आलूबुख़ारे में पाया जाने वाला विटामिन सी ना केवल खून का थक्का बनने में मदद करता है बल्कि आपकी हड्डियों को भी मजबूत करता है। कई रिसर्च करने वालों का मानना है कि विटामिन के हड्डियों के नुक्सान को भी ठीक कर सकता है।



Herald