भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आखिरकार नीली जर्सी पहन ली. यह दिन वाकई सचिन के लिए बेहद खास रहा होगा. हर बाप का सपना होता है, कि वह अपने बेटे को मनचाहे मुकाम पर देखें. अब अर्जुन किस मुकाम तक पहुँचते हैं यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा लेकिन उन्होंने अपना सफ़र शुरू कर दिया है.

दरअसल, अर्जुन तेंडुलकर अंडर-19 टीम के साथ श्री लंका पहुंच गए हैं. इस दौरान वह पहली बार नीली जर्सी में नजर आए. श्री लंका क्रिकेट की ओर से जारी तस्वीरों में अर्जुन टीम के साथ दिख रहे हैं.
गौरतलब है कि अर्जुन को श्री लंका के खिलाफ चार दिवसीय दो मुकाबलों के लिए अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वह पांच मैच खेलने वाली एकदिवसीय अंडर 19 टीम का हिस्सा नहीं होंगे.
इंडिया अंडर-19 की टीम पहला चार दिनी टेस्ट मैच 17 जुलाई से 20 जुलाई के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 24 से 27 जुलाई के बीच होगा. वहीं वनडे सीरीज से 30 जुलाई से 10 अगस्त के बीच खेला जाएगा.

18 वर्षीय अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और निचले मध्यक्रम में उपयोगी बल्लेबाज भी हैं. उनकी लंबाई छह फीट एक इंच है. अर्जुन के कूच बिहार ट्रोफी (राष्ट्रीय अंडर -19) के पांच मैचों में 18 विकेट हैं और वह सत्र में विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में 43 वें स्थान पर हैं. उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ पांच विकेट (95 रन देकर पांच विकेट) चटकाए थे.

पिछले दिनों जब विराट कोहली की अगुआई वाली सीनियर टीम इंग्लैंड पहुंची तो अर्जुन तेंडुलकर ने भी टीम के साथ अभ्यास किया. उन्होंने विराट की टीम के खिलाड़ियों को गेंदें डालीं. भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने 18 वर्ष के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को कुछ गुर भी सिखाए.
अर्जुन तेंडुलकर टीम इंडिया में शामिल होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. अक्सर उनके पिता सचिन तेंडुलकर भी उनके साथ पसीना बहाते नजर आते हैं.
The post पहली बार टीम इंडिया की नीली जर्सी में नजर आये अर्जुन तेंदुलकर, मिली ये जिम्मेदारी, देखे तस्वीरे appeared first on SportzWiki Hindi.