भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मैच शुक्रवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन में खेला गया। पहले टी-20 मैच को जबरदस्त अंदाज में जीतने वाली भारतीय टीम ने दूसरे टी-20 मैच में पूरी तरह से निराश किया और इंग्लैंड के हाथों 5 विकेट से हार गया। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में अब इंग्लैंड को 1-1 से बराबरी का मौका दे दिया।

भारतीय टीम की हार के बाद भी धोनी ने इस शॉट से कर दिया खुश
भारतीय टीम ने पहले टी-20 मैच में मिली जबरदस्त जीत के सीरीज जीत के बने-बनाए मौके को फिलहाल तक के लिए दूर कर दिया है। भारतीय टीम को तो दूसरे टी-20 मैच में निराशा का सामना करना पड़ा लेकिन इन सबके बीच महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने एक दिलकश शॉट के हर किसी को खुशकर दिया।

धोनी के पसंदीदा हेलीकॉप्टर शॉट ने बटोरी सुर्खियां
कार्डिफ में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी पारी के दौरान एक जबरदस्त शॉट खेला जो दर्शकों के दिलो में छा गया। धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ 24 गेंदो में नाबाद 32 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान महेन्द्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम की पारी के 15वें ओवर की में आदिल राशिद के ओवर की पांचवी गेंद को अपने पसंदीदा हेलीकॉप्टर शॉट के रूप में लॉंग ऑन बाउन्ड्री पर गेंद को भेज दिया।

धोनी ने दिखाया कैसे वो आसानी से खेलते हैं हेलीकॉप्टर शॉट
वैसे आमतौर पर धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट पर छक्का मिलता है लेकिन ये गेंद चौके के लिए गई लेकिन इसके बाद भी जिस तरह से धोनी ने केवल अपनी कलाई के सहारे शॉट खेला वो बहुत ही दिलकश रहा। धोनी ने अपनी कलाई दम पर दमदार शॉट खेल डाला। ये गेंद धोनी के लैग पैर पर आ रही थी जो फुल लैंथ थी लेकिन इसको भी धोनी ने केवल कलाई के सहारे सीमा रेखा पर पहुंचा दिया।
WATCH: Dhoni helicopters it to cow corner https://t.co/1xk3q9Wrnr
— kpkalal239@gmail.com (@kpkalal239) July 7, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post वीडियो- महेन्द्र सिंह धोनी ने एक बार फिर दिखाया कैसे वो कलाई की ताकत से आसानी से खेल लेते हैं हेलीकॉप्टर शॉट appeared first on SportzWiki Hindi.