स्पोर्टस डेस्क। पिछले दिनों भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को काफी मुश्किलों का सामना करना पडा था जिसके चलते वे अपने करियर पर कोई ध्यान नही दे पा रहें थें मगर वक्त गुजरने के साथ-साथ अब उन्होनें भारतीय टीम में फिर वापसी कर ली हैं। दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ होने जा रहें टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम का चुनाव हो चुका हैं और पिछले काफी समय से टीम में जगह ना मिलने के कारण बाहर बैठें मोहम्मद शमी को टीम में इस बार सेलेक्ट कर लिया गया हैं। गौरतलब हैं की भारतीय टीम का सेलेक्शन बुधवार दोपहर को हुआ हैं और इसमें इस गेंदबाज को जगह मिली हैं। जहां टीम इंडिया में मोहम्मद शमी की वापसी हुई हैं वहीं इसके कुछ देर बाद वे फिर से मुश्किलों में घिरते नजर आ रहें हैं।
दरअसल पिछले कई दिनों से मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच घरेलू विवाद चल रहा हैं जिसके कई आरोप इस खिलाडी पर लगाये गये हैं। हालहीं में टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी को कोलकाता की अलीपुर अदालत से समन जारी हुआ हैं। ये समन उनकी पत्नी हसीन जहां ने भेजा हैं और चेक बाउंस होने के चलते उन्हें आने वाली 20 सितंबर को अदालत में पेश होना होगा। इससे पहले गेंदबाज मोहम्मद शमी के पर अप्रेल में केस दर्ज किया गया था और उनसे मासिक खर्च के रूप में उनकी पत्नी ने 10 लाख रुपये की मांग की थी।
मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी के बीच को मसला चल रहा हैं उसी के बीच उनके वकील ने दावा किया हैं की शमी द्वारा दिया गया 1 लाख रुपये का चेक बाउंस हो चुका हैं और इसी बीच उन्हें अलीपुर कोर्ट के सामने पेश होना होगा। जहां घरेलू विवाद में फंसने के बाद मोहम्मद शमी ने टीम में वापसी की हैं वही उनकी पत्नी हसीन जहां भी अपने करियर को संवारने में जुट चुकी हैं। दरअसल हाल फिलहाल उनकी पत्नी का एक विडियो जारी हुआ हैं जिसमें वे मॉडलिंग करते दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा खबरें ये भी आ रही हैं की हसीन जहां जल्द ही बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने वाली हैं और फिल्म 'फतवा' से वे बॉलीवुड में डेब्यू करेगी।
Herald