हाल में ही भारत के महान बल्लेबाज़ वीवीएस लक्ष्मण ने ब्रेक फ़ास्ट विथ चैंपियन में हिस्सा लिया था. इस उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर हुई घटना को लेकर बात की. वही इस दौरान उन्होंने बताया कि किस वजह से उसने इंडियन क्रिकेट का रुख ही बदल दिया. वहीं इस दौरान उन्होंने सौरव गांगुली के झूठ का भी खुलासा किया .
क्या हुआ लॉर्ड्स के मैदान में
गांगुली से पहले शायद ही किसी क्रिकटेर ने लॉर्ड्स की बॉलकनी पर खड़े होकर अपनी टी-शर्ट निकालकर हवा में घुमाई होगी. टीम इंडिया ने युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ की शानदार साझेदारी की मदद से नेटवेस्ट फाइनल जीता था और गांगुली ने अपने अंदाज में जीत का जश्न मनाया. अगर राहुल द्रविड़ हरभजन सिंह को नहीं रोकते तो शायद उस दिन पूरी भारतीय टीम गांगुली की तरह नजर आती. टीम इंडिया के पूर्व कोच ने इंडियन समर्स में लिखा था कि हरभजन ने पूरी टीम के साथ में टी-शर्ट उतारने का प्लान बनाया था, लेकिन द्रविड़ ने उन्हें रोक दिया था.
मैं सौरव को मना कर रहा था

जब लॉर्ड्स में शर्ट उतरने को लेकर उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ये गलत है कि मैंने कहा था सौरव से कि वो शर्ट उतारे . मैं लगतार उसकी शर्ट खींचने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान वो किसी की भी सुन नहीं रहा था और उसने शर्ट उतार दी थी.

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“उस घटना का इन्डियन क्रिकेट पर काफी ज्यादा असर है. ये पूरी दुनिया के लिए एक स्टेटमेंट था कि अगर आप हमारे देश में इस तरह की हरकत कर सकते है, तो हम आप के देश में भी ये कर सकते है. आप के लिए लॉर्ड्स बहुत बड़ा मैदान है तो हमारे लिए वानखड़े भी काफी ज्यादा ख़ास है. इसी के बाद से लोगो का रवैया टीम को लेकर बदला है.”
The post लक्ष्मण ने बताया रोकने के बाद भी जब सौरव गांगुली ने उतार दी टी-शर्ट, तो भारतीय टीम पर पड़ा था ये प्रभाव appeared first on SportzWiki Hindi.