स्पेन। मोरक्को के गोलकीपर मुनीर एल काजाउई ने स्पेन के फुटबाल क्लब मलाग जाने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा है कि वह हमेशा से इस क्लब में खेलना चाहते थे। मुनीर ने यह बात यहां एक कार्यक्रम में कही।

दरअसल, मुनीर का जन्म उत्तरी अफ्रीका तट से सटे शहर मेलिला में हुआ जो कि मलागा से जुड़ता है। 29 साल के मुनीर ने कहा, “यह फैसला मैंने अपने दिल से लिया है क्योंकि मेरा परिवार भी इस टीम को लेकरा बेहद जुनूनी है।”
आने वाले सीजन को लेकर मुनीर ने कहा कि वह काफी मेहनत करना चाहते हैं। मलाग स्पेनिश लीग के पिछले सीजन के अंत में लगातार 10 हार झेल कर निष्कासित हो गई थी।
The post मलाग फुटबाल क्लब से खेलना मेरा सपना: मुनीर appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.