मॉस्को।रूस में चल रहे फीफा विश्व कप अब अन्तिम चरण में पहुंच गया है। इस टूर्नामेंट से अभी तक पांच बार की चैम्पियन ब्राजील, चार बार की विजेता जर्मन, अर्जेंटीना, स्पेन और मेजबान रूस बाहर हो चुके हैं।
अब चार टीमें फ्रांस, बेल्जियम, इंगलैंड और क्रोएशिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। रोचक बात ये है कि ये चारों ही टीमें यूरोप महाद्वीप से हैं। इससे एक बात तो तय हो गई है कि इस बार भी फीफा विश्व कप यूरोप की झोली में जाएगा।
ऐसा लगातार चौथी बार होगा जब कोई यूरोप की टीम विश्व कप पर कब्जा जमाएगी। इससे पहले इटली ने 2006 में, स्पेन ने 2010 में और जर्मनी ने 2014 में विश्वकप खिताब पर कब्जा किया था।
अब जानतें हैं इस विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमों के अभी तक के इस टूर्नामेंट के सफर के बारे में:
फ्रांस:
1998 में चैंपियन रहे फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में दक्षिण अमेरिकी टीम उरूग्वे को 2-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने लियोनल मैसी की अर्जेंटीना को 4-3 से हराया था।
ग्रुप स्टेज में फ्रांस ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से, दूसरे मैच में पेरू को 1-0 से हराया था। जबकि अन्तिम मैच उसने डेनमार्क से ड्रॉ खेला था।
बेल्जियम:
बेल्जियम ने क्वार्टर फाइनल मेें पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील को 2-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। जबकि नॉक आउट मैच में उसने जापान को 3-2 से हराया था।
इस टूर्नामेंट में बेल्जियम ने धमाकेदार शुरूआत करते हुए पहले ही मैच में पनामा को 3-0 से हराया। ग्रुप-जी के दूसरे मैच में उसने ट्यूनिशिया को 5-2 से रौंद दिया था। इसके बाद अन्तिम मैच में बेल्जियम ने इंग्लैंड पर 1-0 की जीत के साथ ग्रुप स्टेज का शानदार समापन किया।
इंग्लैंड:
इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में स्वीडन की चुनौती को 2-0 से समाप्त कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जबकि प्री-क्वार्टर फाइनल में उसने कोलंबिया को 4-3 से हराया था।
गु्रप-जी में इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी रही। उसने अपने पहले मैच में ट्यूनिशिया को 2-1 से हराया। जबकि अपने दूसरे मैच में पनामा को 6-1 से रौंद दिया। हालांकि गु्रप स्टेज के अन्तिम मुकाबले में उसे बेल्जिमय से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।
क्रोएशिया:
क्रोएशिया ने क्वार्टर फाइनल में 4-3 से शिकस्त दी थी। जबकि अन्तिम 16 में डेनमार्क को 3-2 से हराया था।क्रोएिशया ने भी गु्रप डी में जीत के साथ शुरुआत की। उन्होंने अपने पहले ही मैच में नाइजीरिया को 2-0 से हराया। हालांकि दूसरे मैच में उसे अर्जेंटीना के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। अन्तिम मैच में क्रोएशिया ने आइसलैंड को 2-1 से हराकर प्री- क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।