इंग्लैंड दौरे पर टी 20 और वनडे सीरीज खेलकर टीम इंडिया के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी वापस भारत आ रहे है और आराम कर रहे है। भारत आने के बाद एक बार फिर धोनी ने अपना लुक बदला। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन धोनी का लुक किसने बदला है वो काफी खास है।
दरअसल, दोनो का न्यू लुक एक लड़की ने बदला है। ये लड़की और कोई नहीं बल्कि बिग बॉस सीजन-6 की कंटेस्टेंट रहीं सपना भवनानी है। सपना धोनी की हेयर स्टाइलिस्ट हैं। लेकिन इस बार उन्होंने धोनी के गालों पर उस्तरा चलाया। बता दे सपना ने हाल ही में उस्तरा चलना सीखा है और पहली बार धोनी के गालो पर चलाया। सपना भवनानी अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीम इंडिया के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
इसका वीडियो सपना ने अपनी इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इस वीडियो वह धोनी की शेविंग करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। हेयर स्टाइलिस्ट ने धोनी के वीडियो के साथ ये भी लिखा कि उनके लिए यह गुरु पूर्णिमा शानदार हो गई, वह धोनी को मेंटर मानती हैं। सपना शिकायत भी करती हैं कि धोनी अच्छी तस्वीरें खिंचाते जरूर हैं, लेकिन कभी हमारे साथ फोटो शेयर नहीं करते।
इस वीडियो में धोनी हमेशा कि तरह शांत और कूल दिख रहे थे। इस विडियो को अब तक 70 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। सपना ने इस विडियो को अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया है। आपको बता दें कि धोनी के फेमस लंबे बालों पर भी कैंची सपना ने ही चलाई थी।
वैसे आपको बता दें, सपना काफी स्टाइलिश लड़की है जिसने अपनी बॉडी पर काफी सारे टैटू बनवा रखे है। वो खुद को 'मुंबई की रानी' कहती है। ऐसा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर लिख रखा है।
Herald