खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या को भारतीय टी-20 टीम में शामिल किया गया है। उन्हें चोटिल वाशिंगटन सुंदर के बाहर होने के कारण टीम इंडिया में जगह मिली है।
उरुग्वे ने किया पुर्तगाल को फीफा विश्व कप से बाहर
ऑलराउंडर क्रुणाल ने एक ही समय में अपने भाई हार्दिक पांड्या के साथ भारतीय टीम में जगह बनाई है। अब क्रुणाल और हार्दिक भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली भाइयों की तीसरी जोड़ी बनेगी।
इससे पहले 1983 विश्व कप जीत के हीरो मोहिंदर अमरनाथ और सुरिंदर अमरनाथ तथा ऑलराउंडर इरफान पठान और यूसुफ पठान भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। क्रुणाल और हार्दिक पांड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से एक साथ खेलते हैं।
भारत हॉकी टीम चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में
ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के साथ ही राजस्थान के मध्यम गति के गेंदबाज दीपक चाहर को इंग्लैंड के खिलाफ तीन जुलाई से मैनचेस्टर में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 शृंखला के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह टीम इंडिया में जगह दी गई है।भारत-ए के इंग्लैंड दौर पर दीपक चाहर ने चार मैचों 11 विकेट हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है।
फ्रांस ने अर्जेंटीना को हराकर किया मैसी का सपना चकनाचूर
दोनों खिलाडिय़ों को केवल टी-20 सीरीज के लिए ही टीम में लिया गया है। वहीं तीन वनडे मैचों की शृंखला के लिए वाशिंगटन के स्थान पर अक्षर पटेल को भारतीय टीम में जगह दी गई है। वनडे शृंखला 12 जुलाई से शुरू होगी।
बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने इस बात की जानकारी दी है। वाशिंगटन सुंदर के दाहिने टखने में और बुमराह के बाएं अंगूठे में चोट लगी है।
राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर को मिली भारतीय टीम में जगह
भारतीय टी-20 टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव।