इंटरनेट डेस्क। उतरप्रदेश में हाल ही में हुए योगी सरकार के सवा साल के कार्यकाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार साल पुरे होने के मौके पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हुए उनकी सरकार के द्वारा किये गए कार्यो की उपलब्धियां गिनाई साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा की स्वच्छ राजनीति के प्रचार के साथ विपक्षियों की परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति का खुलासा होना चाहिए। उनके इस भाषण से स्पष्ट ही रहा है की अब भाजपा ने 2019 की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा की भारत में सभी राजनैतिक पार्टियां जाती की राजनिति करती है लेकिन भाजपा जातिवाद की राजनीति से बहुत दूर रहती है। भाजपा सभी को साथ लेकर चलती है और विकास की योजनाओं पर ध्यान देती है।
रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है की अब भाजपा ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। शाह ने पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा की एक ओर तो स्वच्छ राजनीति करने वाली भाजपा है, वहीं दूसरी ओर देश के अंदर सैकड़ों राजनैतिक पार्टियां खड़ी हैं जो सिर्फ जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति कर रही हैं। साथ ही उन्होने कहा कि आरोप लगाया कि इन पार्टियों का उद्देश्य अपने परिवार और अपनी जातियों का भला करना ही है। लेकिन इसके विपरीत भाजपा का उद्देश्य समग्र हिन्दुस्तान को सर्वोच्चता के शिखर पर ले जाने का है। साथ ही उन्होंने देश में सरकार द्वारा की गयी 7.50 करोड़ घरों में शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर वितरण आदि अन्य योजनाएं के बारे में बताया।
साथ ही शाह ने कहा कि भाजपा पर विपक्षी पार्टियां कई आरोप लगाती रहती है उन्होंने कहा की खासकर कांग्रेस, सपा-बसपा आदि पार्टियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चार साल का हिसाब मांग रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अपना हिसाब देने के बजाय उनसे हिसाब लूंगा साथ ही उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 70 साल में 55 वर्ष तक उन्होंने जो शासन किया, वे उसका हिसाब दें। साथ ही उन्होंने कई अन्य पार्टियों के बारे में कहा की कई पार्टियां बहुत बड़े बड़े घोटाले कर के बैठी हुई है।
Herald