Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रोएशिया का सपना तोड़ फ्रांस दूसरी बार बना फीफा विश्व चैम्पियन

खेल डेस्क। फ्रांस की युवा टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रविवार को खिताबी मुकाबले में क्रोएशिया को 4-2 से शिकस्त देकर दूसरी बार फीपा विश्व चैंपियन बनी। वहीं एक बार फिर दूसरी ही बार विश्व कप खेल रही क्रोएशिया की टीम इस टूर्नामेंट में फ्रांस की चुनौती से पार नहीं पा सकी।

परेरा की फिरकी में फंस द.अफ्रीका ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, श्रीलंका ने जीता पहला टेस्ट

इस जीत के साथ विजेता के रूप में फ्रांस को ट्रॉफी के साथ 38 मिलियन डॉलर (करीब 260 करोड़ रुपए) और उपविजेता क्रोएशिया को 28 मिलियन डॉलर (192 करोड़ रुपए) की पुरस्कार राशि प्राप्त हुई।

वनडे क्रिकेट में धोनी के नाम हुई ये दो बड़ी उपलब्धियां

फ्रांस ने मैच में शानदार शुरुआत की। उसने मैच के 18वें मिनट में मारियो मैंडजुकिच के आत्मघाती गोल से बढ़त बनाई। हालांकि क्रोएशिया के इवान पेरिसिच ने 28वें मिनट में अपनी टीम के लिए बराबरी का गोल दाग दिया। इसके बाद एंटोनी ग्रीजमैन ने 38वें मिनट में पेनल्ट पर गोल कर फ्रांस को मध्यांतर तक 2-1 से आगे कर दिया।

स्टेफी ग्राफ के बाद विम्बलडन खिताब जीतने वाली दूसरी जर्मन खिलाड़ी बनी कर्बर, सेरेना का टूटा सपना

मध्यांतर के बाद फ्रांस की ओर से पॉल पोग्बा ने 59वें मिनट में और किलियान एमबापे ने 65वें मिनट में गोल कर फ्रांस की बढ़त 4-1 कर दी। इसके बाद क्रोएशिया की ओर से मैंडजुकिच ने 69वें मिनट में गोल किया। हालांकि इसके बाद दोनों ही टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका।

इसके साथ ही फ्रांस के कोच डेसचैम्प्स ने भी एक उपलब्धि हासिल की। वह खिलाड़ी और कोच के रूप में विश्व कप जीतने वाले तीसरे व्यक्ति बन गए हैं। जब फ्रांस ने 1998 में पहली बार विश्व कप जीता था तो वह उस टीम के सदस्य थे।

फीफा विश्व कप: बेल्जियम ने फिर दी इंग्लैंड को मात, हासिल किया तीसरा स्थान

खिलाड़ी और कोच के रूप में विश्व कप जीतने व्यक्तियों में ब्राजील के मारियो जगालो और जर्मनी फ्रैंक बेकनबऊर अन्य व्यक्ति हैं।इस जीत के साथ ही फ्रांस में खुशियां मनने लगी वहीं क्रोएशिया में मातम छा गया। मैच समाप्त होने के बाद आई तेज बारिश के बावजूद फ्रांस के खिलाड़ी मैदान पर जश्न मनाने लगे।