बॉलीवुड डेस्क। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक है जिसने न केवल बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई है बल्कि हॉलीवुड में भी उन्होंने अपनी जगह बनाई है। हालांकि इन दिनों अभिनेत्री हॉलीवुड एक्टर और सिंगर निक जोनस के साथ अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आएगी जिसकी उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस फिल्म से करीब दो साल बाद बॉलीवुड में कदम रख रही है। इसके साथ ही खबरें आ रही है कि उनको एक और हिंदी फिल्म मिल गई है।
जी हां, अभिनेत्री ने सलमान खान की फिल्म भारत के अलावा एक और हिंदी फिल्म साइन कर ली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें फिल्म 'भारत' के बाद उन्होंने 'द स्काई इज पिंक' नाम की एक और फिल्म साइन कर ली है। प्रियंका ने 8 जुलाई को एक इंस्टाग्राम कहानी पोस्ट की जहां उन्होंने स्टोरी में एक ड्राफ्ट की एक फोटो शेयर ी है, जिसमें उन्होंने लिखा है- तैयारी शुरू हो गई, हिंदी मूवी। यह उनके स्क्रिप्ट की कॉपी है, जिसपर लिखा है- लेखक- सोनाली बोस, हिंदी डायलॉग- जूही चतुर्वेदी।
फोटो को देखकर लग रहा है कि फिल्म का टाइटल द स्काई इज पिंक होगा।यूएस में अफवाहें बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ कुछ समय बिताने के बाद प्रियंका शुक्रवार को भारत लौट आईं।हाल ही में निक को भारत भी लेकर आई थी और दोनों कई मौको पर साथ नजर आये। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक दोनों के अफेयर की चर्चा हो रही है।
प्रियंका को सलमान खान की फिल्म के लिए 6.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा हे। इस फीस के साथ वो दीपिका पादुकोण के 12 करोड़ रुपये और कंगाना राणावत के 11 करोड़ रुपये के बाद बॉलीवुड में तीसरी सबसे ज्यादा भुगतान वाली महिला अभिनेत्री बन गई है।
Herald