Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

त्रिकोणीय सीरीज : इंग्लैंड लायंस को हरा इंडिया ए ने जीती सीरीज

Tri Series: Green India A won the Lions series by England Lions

लंदन, 3 जुलाई; इंडिया ए ने अपने हरफनमौल खेल के दम पर सोमवार को यहां द ओवल मैदान पर खेले गए त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल में मेजबान इंग्लैंड लायंस को पांच विकेट से मात देकर सीरीज अपने नाम कर ली। भारत ने पहले गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड लायंस को निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 264 रनों पर सीमित कर दिया और इस लक्ष्य को 48.2 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड लायंस की शुरुआत खराब रही और मेजबान टीम ने 33 रन पर ही दो विकेट खो दिए। इसके बाद, सैम हैन (108) ने शानदार शतक लगाते हुए लियाम लिविंगस्टोन (83) के साथ तीसरे विकेट के लिए 152 रनों की साझेदारी की और मेजबान टीम के लिए सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया।

भारत के लिए तेज गेंदबाज दीपक चहर और खलील अहमद ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि शार्दूल ठाकुर को दो और क्रूणाल पांड्या को एक विकेट मिला।

जवाब में इंडिया ए की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 15 रन के निजी स्कोर पर ही आउट हो गए। मयंक अग्रवाल (40) और शुभमन गिल (20) ने भारतीय पारी को संभाला। 74 के कुल योग पर गिल के आउट होने के बाद मेहमान टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए और टीम का स्कोर 196/5 हो गया।

इसके बाद, ऋषभ पंत (64) ने क्रूणाल पांड्या (34) के साथ मिलकर इंडिया ए को जीत तक पहुंचाया।

लायंस के लिए लियाम डॉसन ने दो विकेट लिए जबकि मैथ्यू फिशर और स्टीवन मुलेनी को एक-एक विकेट मिला।

The post त्रिकोणीय सीरीज : इंग्लैंड लायंस को हरा इंडिया ए ने जीती सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.