इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है जिसमें हिटमैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा को टीम में जगह नहीं दी गयी है और कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला है। साथ ही तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी इस सीरीज में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने जगह नहीं दी है क्योंकि वह अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं है।

गौरतलब हो कि भारत को इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैच खेलने है लेकिन अभी पहले तीन मैचों के लिए ही घोषणा की है जिसमें 18 खिलाड़ियों के नाम सामने आये है लेकिन टीम इंडिया के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में से एक भुवी को शामिल नहीं किया गया है क्योंकि ये पूरी तरह से फिट नहीं है।
घोषणा के बाद बीसीसीआई ने इस बात को बताया है कि, भुवनेश्वर ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच तो खेला लेकिन ये पूरी तरह से फिट नहीं है और इन्हें पीठ में तकलीफ है इस कारण टेस्ट टीम में जगह नहीं दी गई। इस बात का खुलासा खुद बीसीसीआई ने टीम की घोषणा के तुरंत बाद किया है।

भुवी को हेडिंग्ले में खेले गए वनडे सीरीज़ के निर्णायक में पूरी तरह से फिट नहीं देखा, जहां उन्होंने 7 ओवरों में 49 रन दे दिए और इंग्लैंड ने यह मुकाबला जो रूट और इऑन मॉर्गन की शानदार बल्लेबाजी के चलते 8 विकेटों से जीता।
बीसीसीआई ने आगे स्पष्टीकरण दिया कि गेंदबाज 1 अगस्त से शुरू वाली सीरीज में वापसी के लिए तैयार नहीं है, इस कारण मौका नहीं दिया गया है। जबकि बुमराह, पहले टेस्ट के लिए फिट नहीं हो पायेंगे और वो दूसरे टेस्ट के लिए तैयार हो जायेंगे।

यह है पूरी 18 सदस्यीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), करुण नायर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा , कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रित बुमराह और शार्दुल ठाकुर।
The post इंग्लैंड बनाम भारत: पहले तीन टेस्ट मैचों में इस कारण नहीं मिली भुवनेश्वर कुमार को जगह appeared first on SportzWiki Hindi.