भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना इनदिनों भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर है, लेकिन सुरेश रैना आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले ज़ूम टीवी के साथ एक शो की शूटिंग कर गये थे. आपकों बता दें, कि ज़ूम टीवी के रियलिटी शो का नाम थैंक्स माँम है. यह शो पूरी तरह से माँ पर आधारित है.
जो कुछ भी हूं अपनी मां की वजह से

सुरेश रैना इस टीवी शो में काफी भावुक दिखाई दिए उनसे शो के होस्ट अभिषेक शर्मा ने उनकी माँ के बारे में कई तरह के सवाल किये और सुरेश रैना ने भी अपनी माँ को संदेश देते हुए कहा, “जब मैं बोर्डिंग स्कूल में था. तब मैं बहुत सालों तक घर से दूर था. मैंने अपने बोर्डिंग स्कूल के दिनों में अपनी माँ को बहुत मिस किया है.
आपने मुझे जीवन में कई अच्छी चीजें सिखाई, आपने मुझे सिखाया, कि कैसे बुजुर्गों का सम्मान करते है, जीवन में कैसे आगे बढ़ते, ईमानदार कैसे रहना है.
जो भी मैंने अपने जीवन में किसी भी स्तर पर हासिल किया वह सब आपके कारण है. जिस तरह से आपने मेरे लिए संघर्ष किया है, जिस तरह से आपने मुझे ऐसी कठिन परिस्थितियों में मुझे साहारा दिया है मैं उसे अपने जीवन में कभी नहीं भूल सकता.”
सुरेश रैना की मां ने भी दिया दिल छूने वाला बयान

शो के होस्ट अभिषेक वर्मा रैना के घर गए और उनकी मां से बात की, वीडियो देखने के बाद रैना की मां भावुक हो गई. जब पूछा गया कि रैना ने पहली बार भारतीय टीम के लिए चुने जाने के बाद आपकों क्या बताया, तो रैना की मां ने कहा,
“उसने मुझे पहले बुलाया. उसने यह भी नहीं कहा कि उसे चुना गया था. उसने मुझे घर को साफ रखने के लिए कहा था. मैं सोच रही थी. वह ऐसा क्यों कह रहा है, क्योंकि हमारा घर हमेशा साफ ही रहता है. लगभग 2:30 बजे, हमारे घर के पास लोगो की भीड़ जमा हो गई थी और तब मुझे उसके चयन के बारे में पता चला था.”
The post धोनी, कोहली या अपने कोच को नहीं, बल्कि इस खास को दिया रैना ने अपनी सफलता का पूरा-पूरा श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.