
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा था कि हेल्स की फिटनेस को मैच दर मैच के हिसाब से मॉनिटर किया जाएगा। उन्हें पहले मैच में भी अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया था।
इस बीच, वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, स्कैन से पता चला है कि हेल्स के मांसपेशियों में खिंचाव है और अब वह तीन से चार सप्ताह तक नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉटिंघम में 147 रन की पारी खेली थी।
इंग्लैंड ने हेल्स के कवर के तौर पर डेविड मलान को टीम में शामिल किया है और अब वह पूरी सीरीज तक टीम के साथ बने रहेंगे।
भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच को आठ विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुई है और वह शनिवार को दूसरा वनडे जीतकर सीरीज जीतना चाहेगी।
The post पहली हार के बाद इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी सीरीज से बाहर appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.