Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पन्त और दिनेश कार्तिक को इंग्लैंड टेस्ट में पार्ट टाइम विकेटकीपर के तौर पर जगह देने पर भड़के सैयद किरमानी

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। टेस्ट सीरीज का आगाज 1 अगस्त से होगा। लेकिन भारतीय टीम इन दिनों अपने कुछ अहम खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। भारतीय टीम के चयन में सबसे बड़ी समस्या दिखी विकेटकीपर के चयन में….

Saha should have shoulder surgery, question raising on NCA rehabilitation

रिद्धीमान साहा इंग्लैंड दौरे से भी बाहर

भारतीय टीम ने महेन्द्र सिंह धोनी के द्वारा अचानक से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धीमान साहा को टेस्ट टीम का हिस्सा बनाया। उसके बाद से रिद्धीमान साहा भारतीय टीम के लिए लगातार टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर खेल रहे हैं।

चोट के कारण साहा के करियर पर खतरा

इसी साल की शुरूआत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रिद्धीमान साहा को चोट लग गई, जिसके बाद पार्थिव पटेल को टीम में शामिल किया गया। इसके बाद रिद्धीमान साहा को आईपीएल में अंगूठे में चोट लग गई और इसी चोट ने उन्हें पहले अफगानिस्तान के साथ इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं।

सैयर किरमानी नहीं है पार्ट टाइम विकेटकीपर के पक्ष में

रिद्धीमान साहा के स्थान पर टीम मैनेजमेंट ने दिनेश कार्तिक के साथ ही ऋषभ पंत को भारतीय टीम में विकेटकीपर के रूप में शामिल किया लेकिन क्या ये विकेटकीपिंग विकल्प चयनकर्ताओं के लिए फुल टाइम हो सकता है?  क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी पार्ट टाइम विकेटकीपर के पक्ष में नहीं है।

टीम के चयनकर्ता की ये सोच नहीं है सही

सैयद किरमानी ने कहा कि

“आप एक या दो पारी के लिए टीम में आते हैं और फिर टीम से ही बाहर हो जाते हैं। इससे तो लग रहा है सभी बल्लेबाज विकेटकीपर बन जाना होगा और दुर्भाग्यवश मुझे लगता है चयनकर्ता की सोच ऐसी ही है। ये अपने आप में एक अनुभवहीनता को दिखाता है।”

एडिशनल विकेटकीपर को चुनने का पैटर्न गलत

सैयद किरमानी ने कहा कि इनका चयन करने का पैटर्न ये है कि वो एक स्पेशलिस्ट कीपर नहीं चाहते हैं। वो एक एडिशनल ऑलराउंडर को चाहते हैं जो केवल गेंद रोकने का काम करे। इसी तरह पहली बार उस स्थान पर राहुल द्रविड़(2003 विश्व कप) थे। तो इन दिनों केएल राहुल भी विकेटकीपिंग कर लेते हैं। अब तो सभी राज्य क्रिकेट संघ इसी तरह के विकेटकीपर चुन रहे हैं।

क्रिकेट खेल का बेस्ट जज होता है विकेटकीपर

वहीं सैयद किरमानी ने आगे महेन्द्र सिंह धोनी के द्वारा सटिक डीआरएस लेने को लेकर कहा कि

विकेटकीपर इस खेल का सबसे अच्छा जज होता है। वो गेंदबाजों के लिए एक बेस्ट गाइड बन सकता है। और फील्डिंग को सेट करने का एक सही व्यक्ति होता है। जब धोनी को कप्तानी के लिए नियुक्त किया तो मैं बहुत ही उत्सुक था। उन्होंने इसे सही साबित भी किया। इसी कारण से मैं धोनी को अलग मानता हूं, क्योंकि उनका हर निर्णय टीम के लिए अनोखा होता है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ऋषभ पन्त और दिनेश कार्तिक को इंग्लैंड टेस्ट में पार्ट टाइम विकेटकीपर के तौर पर जगह देने पर भड़के सैयद किरमानी appeared first on SportzWiki Hindi.