विश्व क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े बल्लेबाज भारत के मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कहे हुए करीब 5 साल का समय गया है और इस लंबे इंतजार के बाद आखिरकार लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने अपनी क्रिकेट एकेडमी खोल ही दी है। सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के मिडिलसेक्स की साझेदारी में एक क्रिकेट एकेडमी की लॉचिंग की।

सचिन तेंदुलकर ने मिडिलसेक्स के साथ मिलकर शुरू की क्रिकेट एकेडमी
सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को मिडिलसेक्स क्रिकेट क्लब के साथ तेंदुलकर मिडिलसेक्स ग्लोबल एकेडमी के नाम से क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन किया जिसमें मिडिलसेक्स की साझेदारी रहेगी। ये क्रिकेट एकेडमी 9 से 14 साल तक के लड़कों और लड़कियों को क्रिकेट के गुर सीखाने के लिए तैयार है।

विश्व के कई हिस्सों में सचिन तेंदुलकर एकेडमी के माध्यम से सीखाएंगे गुर
क्रिकेट इतिहास के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर ने मिडिलसेक्स के साथ साझेदारी कर क्रिकेट के गुर युवाओं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सीखाने का जिम्मा उठाया है। सचिन तेंदुलकर इस अपनी एकेडमी के माध्यम से ऐसे बच्चों को भी जोड़ना चाहते हैं जो देश क्रिकेट से नाता नहीं रखते हैं। और अपने हुनर को वहीं दबा देते हैं।

मिडिलसेक्स के साथ साझेदारी कर हो रही है खुशी- सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने इस बात को लेकर कहा कि “इस नए काम में मिडिलसेक्स क्रिकेट क्लब की साझेदारी से मुझे बहुत खुशी हो रही है। हमारा लक्ष्य अच्छे क्रिकेटरों को तैयार करना नहीं बल्कि भविष्य के अच्छे वैश्विक नागरिक को तैयार करना भी है। इस साझेदारी के जरिए मैं और मिडिलसेक्स हमारे छात्रों को क्रिकेट शिक्षा में सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान देंगे।”

इस एकेडमी का पहला केंप लगेगा लंदन में 6-9 अगस्त को
तेंदुलकर मिडिलसेक्स ग्लोबल एकेडमी की लॉचिंग हो गई है और अब उसका पहला केंप लगने की तैयारी है। माना जा रहा है कि इस एकेडमी का पहला केंप लंदन के मर्चेट टेलर स्कूल में 6 से 9 अगस्त तक होगा तो वहीं दूसरा केंप नवंबर में मुंबई में होगा। इसमें कई क्रिकेट प्रतिभा के शामिल होने की संभावना है।

इस एकेडमी में ले सकते हैं इंटरेस्टिंग बच्चे
सचिन तेंदुलकर ने आगे कहा कि “मैं इस एकेडमी के माध्यम से भारत, इंग्लैंड के साथ ही विश्व के दूसरे हिस्सों में भी रहूंगा। इसमें ये जरूरी नहीं है कि यहां केवल क्रिकेट के देश से ही बच्चे हिस्सा ले सके यहां तो वो भी बच्चे हिस्सा ले सकते हैं जहां पर क्रिकेट में दिलचस्पी जरूर है लेकिन वहां क्रिकेट को लेकर उपयुक्त सुविधाएं नहीं हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भारत नहीं सबसे पहले इस देश में अपने क्रिकेट अकादमी की शुरुआत करेंगे सचिन तेंदुलकर appeared first on SportzWiki Hindi.