Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कीलियन म्बाप्पे विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी: टीमो बाकायोको

पर्थ (आस्ट्रेलिया):  इंग्लिश क्लब चेल्सी के फ्रेंच मिडफील्डर टीमो बाकायोको का मानना है कि फ्रांस की विश्व कप विजेता टीम को हिस्सा रहे फारवर्ड खिलाड़ी कीलियन म्बाप्पे विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी हैं। बाकायोको फ्रांस की राष्ट्रीय टीम और मोनाको क्लब में 19 वर्षीय म्बाप्पे के साथ खेल चुके हैं।

‘गोल डॉट कॉम’ ने बाकायोको के हवाले से बताया, “मुझे उनकी सफलता को देखकर हैरानी नहीं हुई, वह युवा हैं लेकिन वह परिपक्व हैं। म्बाप्पे बहुत बुद्धिमान हैं और मैं समझता हूं कि वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी हैं।”

म्बाप्पे ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले के बाद फीफा विश्व कप के फाइनल में गोल करने वाले पहले टीनेजर भी बने। उन्हें टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार भी दिया गया।

बाकायोको ने कहा, “यह मत भूलिए कि वह बहुत कम उम्र के हैं और अनुभवी खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना एवं मैदान में तेज दौड़ना आसान नहीं होता।” बाकायोको अभी चेल्सी के साथ पर्थ में मौजूद हैं, जहां उनकी टीम नए सीजन के आगाज से पहले दोस्ताना मैच खेलेगी।

The post कीलियन म्बाप्पे विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी: टीमो बाकायोको appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.