Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद काबंली ने अर्जुन के पहले विकेट को कुछ इस तरह से किया सेलिब्रेट

भारतीय क्रिकेट इतिहास के महानायक सचिन तेंदुलकर के भारतीय क्रिकेट को 24 साल तक दिए गौरवपूर्ण योगदान के बाद अब उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भी भारतीय क्रिकेट में अपना कदम रख दिया है। मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भारतीय अंडर-19 टीम के साथ अपने सफर की शुरूआत कर ली है।

अर्जुन तेंदुलकर ने हासिल किया अपने करियर का पहला विकेट

अर्जुन तेंदुलकर ने सोमवार को श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम के लिए खेलने उतरे। अर्जुन तेंदुलकर ने इस मैच में उतरने के साथ ही एक जबरदस्त शुरूआत करते हुए श्रीलंका अंडर-19 टीम के सलामी बल्लेबाज कामिल मिशारा को अपने स्विंग गेंदबाजी से एलबीडब्ल्यू कर अपने करियर का पहला विकेट लिया।

भारतीय अंडर-19 टीम के लिए हासिल किया पहला विकेट

अर्जुन तेंदुलकर ने भारत के लिए अपने करियर की पहली कामयाबी हासिल कर ली और इसके बाद से ही वो सुर्खियो में आ गए हैं। सोशल मीडिया के साथ ही मीडिया जगत में भी हर जगह अर्जुन तेंदुलकर की चर्चा हो रही है।  अर्जुन तेंदुलकर के करियर के पहले विकेट का वी़डियो इस समय जबरदस्त सुर्खिया बटोर रहा है।

अर्जुन तेंदुलकर को ऑलराउंडर के रूप में किया है भारतीय टीम ने शामिल

सचिन तेंदुलकर की तरह अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने अपने करियर की शुरूआत यादगार ढंग से की है। अर्जुन तेंदुलकर एक बेहतरीन तेज गेंदबाज होने के साथ ही उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। अर्जुन तेंदुलकर एक ऑलराउंडर की हैसियत से भारतीय अंडर-19 टीम में चयनित किए गए।

विनोद कांबली ट्वीट कर अर्जुन की सफलता पर हुए भावुक

जूनियर तेंदुलकर के करियर के पहले विकेट के बाद उनको बधाईयां देने का तांता भी लगा हुआ है। हर कोई सोशल मीडिया के जरिए अर्जुन तेंदुलकर की इस पहली कामयाबी को याद कर रहा है।

इसी तरह से सचिन तेंदुलकर के बचपन के साथी विनोद कांबली ने भी अर्जुन की सफलता पर खुशी जतायी है। विनोद कांबली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि

जब मैंने इसे देखा तो खुशी के आंसू आखों से लुढ़क गए। मैंने उन्हें आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए देखा है। आप ज्यादा खुश नहीं हो सकते हैं, अर्जुन क्योंकि ये तो बस शुरूआत है। मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं कि आप आने वाले दिनों में बड़ी सफलता हासिल करे। आप अपने पहले विकेट की खुशी का आनंद लें।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद काबंली ने अर्जुन के पहले विकेट को कुछ इस तरह से किया सेलिब्रेट appeared first on SportzWiki Hindi.