इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 1 अगस्त से खेला जाने वाला है। इससे पहले कल एसेक्स के साथ तीन दिवसीय अभ्यास मैच भी खत्म हुआ है। यह प्रैक्टिस मैच बिना कोई परिणाम ही समाप्त हुआ है। हालाँकि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने तो मैच में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन धवन दोनों ही पारियों में बिना कोई रन बनाये आउट हो गए।

धवन और विराट के डांस का वीडियो हुआ वायरल
इसी बीच आपको बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन के एक डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों पंजाबी ढोल पर डांस करते हुए नजर आ रहे है। हालाँकि यह वीडियो यहाँ इंग्लैंड का ही लग रहा है और ऐसा भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी अभ्यास मैच के दौरान का है।
यहाँ देखिये वीडियो
Virat – Dhawan's Punjabi Dance
Gepostet von Abhijeet Patel am Freitag, 27. Juli 2018
ऐसा रहा मैच
वहीं अगर हम एसेक्स के साथ खेले गए अभ्यास मैच के बारे में बात करें तो कल इसका आखिरी दिन का था जिसमें भारत ने दूसरी पारी में 89 रन बनाये और फिर बारिश शुरू हो गयी और इसके बाद ड्रॉ रहा। पूरे मैच में शिखर धवन का बल्ला खामोश रहा और महज 4 गेंदें ही खेल पाए जिसमें एक भी रन नहीं बनाया।
टीम इंडिया ने इस मैच की पहली पारी में 395 रन बनाये थे जिसमें पांच बल्लेबाजों ने अर्द्धशतकीय पारियां खेली। इस दौरान सबसे ज्यादा रन विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने 82 और कप्तान विराट ने 68 रनों की उम्दा पारी खेली।
एसेक्स की टीम ने पहली पारी में 8 विकेट पर 359 रन बनाये जिसमें दो बल्लेबाजों ने अर्द्धशतक बनाये। भारतीय टीम की तरफ से उमेश यादव ने चार और इशांत शर्मा ने तीन विकेट लिए। इसके बाद पारी की घोषणा के बाद भारत ने बल्लेबाजी शुरू की और धवन तीन गेंदों का सामना करते हुए आउट हो गए। इसके बाद टीम ने 89 रन बनाये और बारिश ने खेल को रोक दिया।
The post ड्रॉ हुआ इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच, फिर विराट कोहली और शिखर धवन ने जमकर किया पंजाबी डांस, वीडियो वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.