Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

माही ने खुलेआम कुबूली यह बात, प्यार के मामले में तीसरे नंबर हैं पत्नी साक्षी

साल 2010 में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने गृहनगर रांची में साक्षी के साथ सात फेरे लिए थे। पहले प्यार और फिर बाद शादी के बाद माही और साक्षी के बीच केमिस्ट्री बेहद शानदार है। एमएस धोनी जब भी मैदान पर खेलते हैं, उनका मैच देखने के लिए साक्षा धोनी दर्शक दीर्घा में जरूर मौजूद होती हैं। मीडिया खबरों के अनुसार, साक्षी को पहले क्रिकेट में थोड़ी भी दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन माही से शादी के बाद वह क्रिकेट की दीवानी बन चुकी हैं।

हांलाकि क्रिकेट मैच में व्यस्त होने के चलते माही अपने परिवार को ज्यादा वक्त नहीं दे पाते हैं। लेकिन एक अखबार को​ दिए इंटरव्यू में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी लाइफ का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि मैं सबसे ज्यादा अपने देश को प्यार करता हूं, इसके बाद अपने मां-बाप को इसके बाद अपनी साक्षी को प्यार करता हूं।

साक्षी और धोनी से एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है। जीवा की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। साल 2015 में विदेशी दौरे के समय साक्षी ने जीवा को जन्म दिया थाा। साक्षी धोनी और महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा को बहुत प्यार करते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। जब टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच खेला जा रहा था, उस वक्त दर्शक दीर्घा में साक्षी धोनी भी मौजूद थी। बता दें कि टीम इंग्लैंड और इंडिया के बीच यह टी-20 सीरीज इंग्लैंड के मैनचेस्टर में खेला जा रहा है।
गौरतलब है कि रांची के एक राजपूत परिवार में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी पद्यम भूषण, पद्यमश्री तथा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में विश्वकप जीता है।



Herald