Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब वनडे शृंखला से भी बाहर हुए बुमराह, शार्दुल ठाकुर टीम में शामिल 

खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर होने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अब इस दौरे पर मेजबान टीम के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से भी बाहर होना पड़ा है।

जन्मदिन से पहले महेन्द्र सिंह धोनी हासिल कर सकते हैं ये उपलब्धियां

टी-20 शृंखला के लिए तो इस तेज गेंदबाज के स्थान पर राजस्थान के दीपक चाहर को शामिल किया गया था, लेकिन अब वनडे सीरीज के लिए उनके स्थान पर मुंबई के शार्दुल ठाकुर को भारतीय टीम में जगह दी गई है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं नेजसप्रीत बुमराह के स्थान पर मध्यम तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को 12 जुलाई से शुरू होने जा रही एक दिवसीय सीरीज के लिए भारत की 16 सदस्यीय टीम में जगह दीहै।

दिविज शरण और आर्तेम सिताक ने विम्बलडन में किया विजयी आगाज

बीसीसीआई ने जानकारी दी कि तेज गेंदबाज बुमराह की चार जुलाई को लीड्स में सर्जरी हुई है, जिसके बाद बुमराह स्वदेश लौट आए हैं। सर्जरी सफल रहने के बाद अब यह तेज गेंदबाज बीसीसीआई की मेडिकल टीम के मार्गदर्शन में रिहैबिलिटेशन से गुजरेगा।

त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

गौरतलब है कि भारत के यॉर्कर स्पेशलिस्ट गेंदबाज बुमराह को आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में पहले टी-20 के दौरान अंगूठे में चोट लग गई थी। इसी कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से और अब तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है।

विम्बलडन: विश्व नम्बर वन राफेल नडाल और जोकोविक तीसरे दौर में

वह इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे दोनों सीरीजों से बाहर होने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर इस दोनों शृंखलाओं से बाहर हो गए थे।

भारतीय वनडे टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर),दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादवयुजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल।