Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने क्या कहा: अपने पहले मैच में पहला विकेट चटकाने के बाद सोशल मीडिया पर छा गए अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर

श्रीलंका में खेले जा रहे दो चार दिवसीय मैचों का पहला मैच आज कोलंबो के नोडस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने अंडर 19 करियर का पदार्पण किया. खास बात यह है कि अपने पहले ही मैच में टीम की तरफ से पहला विकेट अर्जुन ने ही हासिल किया. अंडर-19 क्रिकेट में पहला विकेट लेने के लिए अर्जुन को महज 12 गेंद लगी. अर्जुन ने इस मैच में लंका के सलामी बल्लेबाज आरवीकेपी मिश्रा को अपना पहला शिकार बनाया.

इस मैच में श्रीलंका अंडर 19 टीम के कप्तान निपुन धनंजया ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. लंका की तरफ से सलामी बल्लेबाज के तौर पर आरवीपीके मिश्रा और विकेटकीपर बल्लेबाज निशन मदुष्का ने पारी की शुरुआत की. हालांकि ये दोनों बल्लेबाज टीम को सधी हुई शुरुआत नहीं दिला पाए और जल्द ही चलते बने.

मैच के पहले सेशन में अर्जुन ने आरवीपीके मिश्रा को पगबाधा आउट कर अपने करियर का पहला विकेट चटकाया. हालांकि उसके बाद अर्जुन को अभी तक कोई विकेट नहीं मिला है. वहीं टीम इंडिया के हर्ष त्यागी अभी तक तीन विकेट चटका चुके हैं. लंकाई टीम कुल पांच विकेट खो चुकी है. इसमें एक विकेट मोहित जांगड़ा के नाम भी है.

अर्जुन को पहली सफलता मिलने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें चारों तरफ से बधाइयाँ आ रही हैं. सब उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर अर्जुन तेंदुलकर छाये हुए हैं.

बता दें, अर्जुन को श्रीलंका में खेले जाने वाले पहले दो चार दिवसीय मैचों की टीम में चुना गया है. उनको पांच वनडे मैचों की टीम में जगह नहीं मिली है.

भारतीय अंडर 19 टीम को श्रीलंका दौरे पर दो चार दिवसीय और पांच वनडे मैच खेलना है. पहला चार दिवसीय मुकाबला 17 से 20 जुलाई जबकि दूसरा 27 से 27 जुलाई तक खेला जाएगा. वहीं वनडे मुकाबले 30 जुलाई, 02 अगस्त, 05 अगस्त, 07 अगस्त और 10 अगस्त को खेले जाएंगे.

The post किसने क्या कहा: अपने पहले मैच में पहला विकेट चटकाने के बाद सोशल मीडिया पर छा गए अर्जुन तेंदुलकर appeared first on SportzWiki Hindi.