Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोजर फेडरर ने रोजर्स कप से नाम वापस लिया

टोरंटो
स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने मैचों के बढ़ते बोझ के चलते अगले महीने से यहां शुरू होने वाले रोजर्स कप से अपना नाम वापस ले लिया है। 36 साल के फेडरर ने इस वर्ष अब तक केवल 7 एकल मैच ही खेले हैं। उन्होंने जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में अपना 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। 

विंबलडन में उन्हें क्वॉर्टर फाइनल में केविन एंडरसन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। फेडरर ने कहा, ‘दुर्भाग्यवश, लंबे होते कार्यक्रम के चलते मैंने टोरंटो से नाम वापस लेने के फैसला किया है।’ वर्ल्ड नंबर-2 फेडरर को पिछले साल इस टूर्नमेंट में फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव से शिकस्त खानी पड़ी थी। 

चार अगस्त से शुरू होने जा रहे रोजर्स कप में शीर्ष-10 में से नौ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें राफेल नडाल तथा विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच भी शामिल हैं। दूसरी ओर, एंडी मरे को इस टूर्नमेंट में वाइल्ड कार्ड ऐंट्री मिली है।