Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मिताली राज ने सोहा अली खान की बेटी को दिया खास गिफ्ट, भावुक हुई यह बॉलीवुड एक्ट्रेस

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कप्तान मिथली राज ने बॉलीवुड जोड़े सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी को एक स्पेशल उपहार दिया है. दरअसल, मिताली ने सोहा की बेटी इनाया को एक बल्ला गिफ्ट किया है. मिताली ने जो बल्ला गिफ्ट किया है उसपर लिखा है, , “शुरुआत कभी भी बहुत जल्दी नहीं होती. साथ ही उन्होंने उस बल्ले पर अपना ऑटोग्राफ दिया है.

इनाया की मां सोहा अली खान ने गिफ्ट की प्रशंसा करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर एक प्यारी से तस्वीर साझा करते हुए लिखा –“इस शानदार उपहार के लिए मिताली आपका शुक्रिया. यह इनाया के लिए वाकई बेहद खास गिफ्ट है. जब तक यह बड़ी नहीं हो जाती आप भारत के लिए ऐसे ही खेलते हुए हमें प्राउड फील करते रहिये. हम आपको ऐसे ही खेलते देखना चाहते हैं.”

इसके जवाब में टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज ने कहा कि “आपका धनयवाद! आपका स्वागत है. इनाया के खून में क्रिकेट है जो आगे जरूर दिखेगा.” बता दें सोहा और मिताली राज काफी अच्छे दोस्त हैं. दोनों एक दूसरे से मौका निकाल मिलना नहीं भूलती.

गौरतलब है कि मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल खिलाड़ियों में से हैं और उनके नाम महिला विश्व क्रिकेट में तमाम बड़े रिकॉर्ड्स भी दर्ज हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मिताली राज ट्विटर पर अपने बेबाक बयानों व जवाबों को लेकर भी चर्चा में रही हैं.

उन्होंने अपना पहला वन-डे 1999 में खेला था. तब से लेकर 19 साल से लगातार वे भारत के लिए खेल रही हैं. उनकी कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने 2 बार विश्वकप के फाइनल में जगह बनाई है. जिस तरह पुरुष क्रिकेट के कई रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं उसी प्रकार मिताली राज के नाम महिला क्रिकेट के कई कीर्तिमान हैं.

The post मिताली राज ने सोहा अली खान की बेटी को दिया खास गिफ्ट, भावुक हुई यह बॉलीवुड एक्ट्रेस appeared first on SportzWiki Hindi.