इंटरनेट डेस्क। भारत ने मंगलवार को इंग्लैंड दौरे की शुरूआत मैच के जीतने की साथ की, भारतीय टीम ने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही टी20 में इंग्लैंड को हरा दिया। भारतीय टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव ने इस मैच के दौरान पांच विकेट लिए तो वहीं लोकेश राहुल ने 101 रन की नाबाद पारी खेल टीम को 3 मैचों की श्रृखंला में 1-0 की बढ़त दिला दी।
इंडोनेशिया ओपन में प्रणय ने किया बड़ा उलटफेर, लिन डैन को किया टूर्नामेंट से बाहर
इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बाॅलिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम को 20 ओवर में 159 रन ही बनाने दिए। कुलदीपने पांच विकेट लेकर इंग्लैंड की हालात खराब कर दी।
इसके बाद भारत ने लक्ष्य का पीछे करते हुए अपना पहला विकेट शिखर धवन के रूप जल्द ही खो दिया। लेकिन उनके बाद बल्लेबाजी करने आए लोकेश राहुल ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की उन्हें दिन में ही तारे नजर आ गए। राहुल ने 54 गेंदों पर 10 फोर और पांच छक्के लगाते हुए नाबाद 101 रन बना डाले। इसके बाद भारत ने 18.2 ओवर में ही दो विकेट पर 163 रन बनाकर मैच समाप्त कर दिया।
विंबलडन में फेडरर ने की शानदार शुरुआत, पहले ही दौर में बाहर हुई यूएस ओपन चैंपियन स्टीफंस
इस तरह से भारत ने इस मैच में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। कुलदीप यादव ने भी अपने करियर में पहली बार एक ट्वंटी मैच में पांच विकेट हासिल किये।
शिखर धवन के चार रन बनाकर आउट हो जाने के बाद राहुल और रोहित शर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी में रोहित ने मात्र 32 रन बनाए। रोहित ने 30 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का भी लगाया।