ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के फैंस के लिए बहुत अच्छी खबर है। बता दें कि इन्हें कैरिबियन प्रीमियर लीग में खेलने का मौका दिया गया है। जी हाँ, यही ताजा खबर है कि स्टीव स्मिथ कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेलने के लिए तैयार है क्योंकि पूर्व टेस्ट कप्तान अभी 12 महीने के प्रतिबंध झेल रहे है।

स्मिथ सीपीएल में बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए खेलते हुए नजर आयेंगे, जिसमें वर्तमान में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और दक्षिण अफ्रीका के स्टार हाशिम अमला भी है। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर इस टीम के कप्तान है। जानकारी के लिए बता दें कि सीपीएल टूर्नामेंट 8 अगस्त से 16 सितंबर तक खेला जाने वाला है, और इसमें ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी खेलेंगे, जो सेंट लूसिया स्टार्स की टीम में नजर आयेंगे।
इसी बीच आपको बता दें कि डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया टीम के टी-20 बल्लेबाज़ डी आर्सी शॉर्ट की जगह ली है, क्योंकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए टीम में शामिल किया गया है, जो अगले महीने भारत में खेलेंगे। जबकि स्मिथ बारबाडोस टीम से 17 अगस्त और 2 सितंबर को वॉर्नर सेंट लुसिया टीम में एकसाथ नजर आने वाले है।

इस साल के सीपीएल में अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में क्रिस लिन (ट्रिंबागो नाइट राइडर्स) और बेन कटिंग और टॉम कूपर (सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रीओट्स) खेलते हुए देखे जाने वाले हैं। लेकिन सभी की निगाहें तो स्मिथ और वॉर्नर पर ही टिकी हुई है।
ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ जो अभी गेंद के साथ छेड़छाड़ के मामले में 12 महीनों का प्रतिबंध झेल रहे है और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहना पड़ रहा है लेकिन ताजा रैंकिंग के अनुसार ये आज भी टेस्ट में नंबर एक बल्लेबाज है। स्मिथ अभी पहले पायदान पर 929 अंकों के साथ कायम है। वहीं दूसरे नंबर पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 903 अंक के साथ बने हुए है।
The post स्टीव स्मिथ के प्रशसंकों के लिए खुशखबरी, ऑस्ट्रेलिया ने किया बिग बैश से भी बैन तो इस देश ने दी अपनी टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.