स्पोर्ट्स डेस्क:भारत और इंग्लैंड के बीच 5मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 1 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों ने अपनी टीमों की घोषणा कर दी है और पहला मैच ओवल के मैदान में खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले मैच के शुरू होते ही कई रिकॉर्ड बनना शुरू हो जाएंगे। इस सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड अपने टेस्ट करियर का 1000वां मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाएंगी। इस सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास भी कई रिकॉर्ड बनाने का अच्छा मौका है। आज हम आपको इस सीरीज में विराट के पास जो रिकॉर्ड तोड़ने और बनाने का मौका है,उसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
(सौरव गांगुली)
भारतीय कप्तान कोहली टेस्ट में धोनी और गांगुली के बाद भारत के सबसे सफल कप्तान माने जाते है। सफल कप्तान होने के लिए विराट ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। अगर हम भारतीय कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड देखेंगे तो 21 टेस्ट में जीत के साथ सौरव गांगुली पहले स्थान पर है। लेकिन विराट ने भी 21 टेस्ट मैचों में जीत हासिल करके गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली हैं। अगर इस सीरीज के पहले मैच को जीतने में कामयाब रहते हैं तो वह 22 टेस्ट जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन सकते हैं। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए विराट सेना को शानदार प्रदर्शन करना होगा।
(एलेस्टेयर कुक)
इसके बाद भारतीय कप्तान के पास इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक का भी एक रिकॉर्ड तोड़ने का अच्छा मौका मिला है। कुक ने भारत के खिलाफ कप्तानी करते हुए 4 टेस्ट मैच जीते है और विराट ने कप्तानी करते हुए इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 4 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है। अगर कोहली इस सीरीज का पहला मैच या सीरीज का कोई भी मैच जीतकप कुक का ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। इस प्रकार भारतीय कप्तान के पास कप्तान के रूप में कई रिकॉर्ड बनाने के साथ कई नए रिकॉर्ड बनाने का सबसे अच्छा मौका है।
Herald