Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेल्जियम से हार के बाद जापान के फुटबाल कोच निशिनो नें किया इस्तीफा देने का ऐलान

टोक्यो। जापान फुटबाल एसोसिएशन (जेएफए) का कहना है कि राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच अकिरा निशिनो इस महीने के आखिर में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। जेएफए के अध्यक्ष कोजो टाशिमा ने राष्ट्रीय टीम के रूस में जारी फीफा विश्व कप में हिस्सा लेकर स्वदेश लौटने के बाद गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमने निशिनो से अपने काम पर बने रहने के लिए नहीं कहा है लेकिन हमें उम्मीद है कि अन्य तरह से वह जापान फुटबाल के विकास में अपना योगदान देते रहेंगे।”

निशिनो संवाददाता सम्मेलन के दौरान मौजूद थे, साथ ही उन्होंने अपनी टीम को धन्यवाद दिया।  कोच ने कहा कि टीम 2022 , कतर में होने वाले विश्व कप में क्वालिफाई करेगी और आठ साल में एक बार विश्व कप में क्वालिफाई करने के द्वंद्व को तोड़ेगी।

निशिनो के मार्गदर्शन में टीम ने इस बार रूस में जारी फीफा विश्व कप के अंतिम-16 में प्रवेश किया था। लेकिन टीम को बेल्जियम से 2-3 से हारकर बाहर होना पड़ा।

The post बेल्जियम से हार के बाद जापान के फुटबाल कोच निशिनो नें किया इस्तीफा देने का ऐलान appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.