लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर की गिनती दुनिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में की जाती है. 10 जुलाई 2018 यानी मंगलवार को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे गावस्कर से अगर पूछा जाए कि वह अपने और विश्वनाथ में किसे बेहतर बल्लेबाज मानते हैं तो वह तपाक से विश्वनाथ का नाम लेते हैं. मैदान में साथी क्रिकेटर और बाहर जीजा-साले का रिश्ता रखने वाले इस रिश्ते का असल सच जानिए आगे…
70 के दशक में सुनील गावस्कर और गुंडप्पा विश्वनाथ की विश्वक्रिकेट में तूंती बोलती थी. हालांकि विश्वनाथ का करियर सनी गावस्कर से एक दो साल पहले शुरू हुआ था. मगर दोनों में दोस्ती एकदम गहरी थी.

यह भी पढ़ें:
धोनी ने कप्तान और कप्तानी को लेकर दे दिया अब तक का सबसे बड़ा बयान…
दरअसल, वेस्टइंडीज दौरे में गावस्कर और विश्वनाथ को टीम के सबसे जूनियर क्रिकेटर होने के नाते एकसाथ कमरा शेयर करने को दिया गया. लिहाजा इस सीरीज ने दोनों को करीब भी ला दिया. वैसे विश्वनाथ और गावस्कर एक दूसरे को पहले से जानते थे. क्योंकि रणजी ट्राफी खेलते हुए वो आपस में मिलते रहते थे.

सनी और विशी के नाम से मशहूर दोनों खिलाड़ियों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था. इसी दौरान विश्वनाथ की नजरें सुनील गावस्कर की छोटी बहन कविता से मिली और वह उन्हें पहली ही नजर में दिल दे बैठे.

देखें वीडियो:
The post छोटी बहन को दिल दे बैठा था साथी क्रिकेटर, गावस्कर ने फिर ऐसे निभाया एक भाई का फर्ज appeared first on Live Cities.