क्रिकेट जगत में आज कई ऐसे अजीब कारनामे बन जाते है जिसकी किसी को उम्मीद तक नहीं होती है। कई खिलाड़ियों ने अच्छे कारनामे बनाये है तो कईयों ने बहुत खराब रिकॉर्ड भी अपने नाम किये है। आज हम ऐसे ही एक खिलाड़ी के बारे में बात करने वाले है जिन्होंने एक ख़ास रिकॉर्ड अपने जन्मदिन के दिन बनाया था और वह पहले ऐसे खिलाड़ी रहे है।

दरअसल आज हम बात करने वाले है ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पीटर सिडल की। पीटर सिडल आज 141 सालों के क्रिकेट इतिहास में इकलौते ऐसे गेंदबाज है जिन्होंने जन्मदिन के मौके पर अर्थात जन्मदिन पर हैट्रिक ली थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज पीटर सिडल का जन्म 25 नवम्बर 1984 को विक्टोरिया में हुआ था जिसके बाद इन्होंने साल 2008 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। हालाँकि ये पिछले दो सालों से राष्ट्रीय टीम से बाहर है और जगह नहीं मिल पा रही है।
कब किया था यह कारनामा
साल 2010 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में टेस्ट मैच खेला जा रहा था जिसमें इनका धमाल देखा गया था। सिडल ने अपने जन्मदिन पर बहुत शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को पहली पारी में महज 260 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई थी। जिसमें यह ऐतिहासिक हैट्रिक भी शामिल थी।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच में पहली पारी में महज 260 रन ही बनाये थे। इसके पीछे कारण था पीटर सिडल की घातक गेंदबाजी। जी हाँ, सिडल ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के 6 खिलाड़ियों को आउट किया था। पहली पारी में इन्होंने सबसे पहले, एलिस्टर कुक फिर मैट प्रायर और उसके बाद स्टुअर्ट ब्रॉड को आउट करते हुए यह कारनामा अपने नाम किया था। साथ ही इन्होंने 54 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
इन्होंने अपने कैरियर में अब तक कुल 62 टेस्ट मैच खेले है जिसमें 211 विकेट लिए है और एक हैट्रिक भी शामिल है। साथ ही 1000 से ज्यादा रन भी बना चुके है किन्तु फिलहाल इन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं मिल पा रही है।
The post दुनिया का एकलौता गेंदबाज जिसने अपने जन्मदिन पर ली थी हैट्रिक appeared first on SportzWiki Hindi.