Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी ने लिया ऐतिहासिक फैसला, कैंसर पीड़ितो के लिए अब करेंगे ये नेक काम

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ हुई वनडे कुछ खास नहीं रही। सीरीज में धोनी को दो बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 79  निकले और इसके लिए उन्होंने 125 गेंदें खेली। जिसके बाद वह आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। वहीं सीरीज के अंतिम मैच के बाद धोनी को अंपायर गेंद लेते देखा गया। इसी वजह से यह कयास लगाया जा रहा है कि वह जल्द ही क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।

धोनी के ड्रेस की होगी नीलामी

कुछ समय पहले धोनी ने स्नीकर्स चॉकलेट का ऐड किया था। उस ऐड में धोनी एक वारियर के ड्रेस में नजर आये थे। इस ऐड के बाद धोनी के उस ड्रेस की चर्चा चारो तरफ हुयी थी। अब उस ड्रेस की नीलामी होगी। इसके साथ ही उसी ऐड में उनके द्वारा पहने गए सात नंबर वाली जर्सी की भी नीलामी की जाएगी। इन सभी पर धोनी के ऑटोग्राफ भी होंगे। धोनी के ये कपड़े केरोसिन फिल्म्स के पास थे, जिन्होंने इसे डोनेट करने का फैसला किया है। इसी प्रोडक्शन हाउस ने स्नीकर्स के उस ऐड को बनाया था।

कैंसर पीड़ितों की होगी मदद

इस नीलामी का उद्देश्य कैंसर पीड़ितों की मदद करना है। नीलामी से मिले पैसे को टाटा मेमोरियल अस्पताल की एक इकाई ल्यूकेमिया लिम्फोमा फाउंडेशन को दिया जाएगा जहाँ कैंसर से पीड़ित गरीबों की मदद की जाएगी।

यहां होगी नीलामी

धोनी के इन कपड़ों की नीलामी www.SaltScout.com पर होगी जहां दुनिया भर में बैठे धोनी के फैंस के बीच इन्हे खरीदने की होड़ लगेगी। आपके पास भी मौका होगा कि धोनी के इन आइटम्स को खरीद सकें। यह वेबसाइट इससे पहले भी चैरिटी के लिए ऋतिक रोशन, अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर के सामान की करवा चुकी है। यह पहला मौका होगा जब वह किसी खिलाड़ी के आइटम्स के लिए बोली लगवाएंगे।

The post महेंद्र सिंह धोनी ने लिया ऐतिहासिक फैसला, कैंसर पीड़ितो के लिए अब करेंगे ये नेक काम appeared first on SportzWiki Hindi.