Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विंबलडन में फेडरर ने की शानदार शुरुआत, पहले ही दौर में बाहर हुई यूएस ओपन चैंपियन स्टीफंस

लंदन। विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के ग्रास कोर्ट पर सोमवार को जीत के साथ अपने अभियान की धमाकेदार शुरूआत की है। जबकि महिला वर्ग में यूएस ओपन चैंपियन अमेरिका की स्लोएन स्टीफंस को पहले ही दौर में टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में ये विश्व रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली

20 ग्रैंड स्लेम खिताबों के विजेता फेडरर ने पहले दौर में सर्बिया के डुसान लाजोविच को एक घंटे 19 मिनट में शिकस्त देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। नौवें विम्बलडन खिताब की तलाश में उतरे 36 वर्षीय स्विस खिलाड़ी ने पहले दौर में डुसान लाजोविच को 6-1, 6-3, 6-4 से शिकस्त दी।

विंबलडन में पहले बड़े उलटफेर का शिकार यूएस ओपन चैंपियन और चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिका की स्लोएन स्टीफंस बनी। उन्हें गैर वरीयता प्राप्त क्रोएशिया की डोना वेकिच से एक घंटे 11 मिनट में 6-1, 6-3 से शिकस्त दी।

राजस्थान के इन दो गेंदबाजों के दम पर भारत-ए ने जीती त्रिकोणीय सीरीज

तीसरी सीड क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने पहले दौर में जापान के योशिहितो निशियोका को 6-1, 6-4, 6-4 से हराया। वहीं 11वीं वरीय अमेरिका के सैम क्वेरी ने ऑस्ट्रेलिया के जॉर्डन थॉम्पसन को 6-2, 6-4, 6-3 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर किया।

क्या आज दर्ज हो जाएगी राजस्थान के दीपक चाहर के नाम ये उपलब्धि?

एक अन्य मुकाबले में 17वीं सीड फ्रांस के लुकास पोइली ने अमेरिका के डेनिस कुडला को 6-3, 6-3, 2-6, 6-3 से हरा दिया। सातवीं सीड चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा ने ब्रिटेन की हरियेट डार्ट को 7-6, 2-6, 6-1 से हराकर मुकाबला जीता।

इंडोनेशिया ओपन: ये खिलाड़ी पेश करेंगे भारतीय चुनौती

इनके अलावा पहले दौर में नौंवीं सीड अमेरिका की वीनस विलियम्स, दूसरी वरीय डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाकी, अमेरिका के जॉन इस्नर, कनाडा के मिलोस राओनिक और 10वीं सीड अमेरिका की मैडिसन कीज जीत दर्ज करने में सफल रहे।