Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दोस्त ने किया महिला का रेप, टीम से निलंबित हुआ श्रीलंका का स्टार बल्लेबाज

नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट में उस समय भूचाल आ गया जब श्रीलंका के टेस्ट क्रिकेटर दानुष्का गुणाथिलका के एक दोस्त पर नॉर्वे की एक महिला द्वारा होटल के कमरे में बलात्कार का आरोप लगाया गया. मामले की जानकारी जब श्रीलंका बोर्ड को लगी तब गुणाथिलका को टीम से निलंबित कर दिया गया.

जिस होटल में हुआ रेप वहीं ठहरी थी श्रीलंका की टीम 

गौरतलब है की,गुणाथिलका और उसका दोस्त नॉर्वे की दो महिलाओं को रविवार की सुबह उस होटल लेकर आए, जहां श्रीलंकाई टीम ठहरी थी. बाद में एक महिला ने दूसरे व्यक्ति पर बलात्कार का आरोप लगाया, जो श्रीलंकाई मूल का ब्रिटिश पासपोर्टधारी है. मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई, तब पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया.

क्या कहा नॉर्वे की पुलिस ने 

पुलिस अधिकारी ने बताया ,‘उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और हम मामले की जांच कर रहे हैं. नॉर्वे की एक पर्यटक ने बलात्कार का आरोप लगाया है.’उन्होंने कहा कि गुणाथिलका पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है. श्रीलंका क्रिकेट ने हालांकि आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया है.

आचार संहिता के तहत निलंबित हुए दानुष्का गुणाथिलका 

गौरतलब है की,आचार संहिता के तहत मैचों के दौरान खिलाड़ियों के लिए रात में होटल के कमरों में रहना अनिवार्य है और वे मेहमान नहीं ला सकते. बोर्ड जांच का नतीजा आने तक मौजूदा टेस्ट की उनकी मैच फीस भी रोककर रखेगा. बता दें इस समय श्रीलंका की टीम साउथ अफ्रीका के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही हैं.

The post दोस्त ने किया महिला का रेप, टीम से निलंबित हुआ श्रीलंका का स्टार बल्लेबाज appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.