Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अश्विन और हार्दिक में से टेस्ट सीरीज के लिए ऑलराउंडर के रूप में गंभीर ने इसे बताया अपनी पहली पसंद

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज अब से कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है। भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ इस बार टेस्ट सीरीज में मायनें बहुत बढ़ गए हैं। एक तरफ भारतीय टीम को इंग्लैंड से जहां पिछले दौरे पर मिली टेस्ट सीरीज हार का बदला लेना है तो वहीं दूसरी तरफ विराट एंड कंपनी को अपने नंबर वनकी पॉजिशन को बरकरार रखना है।

भारतीय टीम है इंग्लैंड में सीरीज जीत को बेताब

भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले तीन टेस्ट मैचों के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान तो कर दिया है लेकिन अब टीम मैनेजमेंट को पहले टेस्ट मैच के लिए एक बेस्ट इलेवन टीम उतारने का चैलेंज है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के लिए इन 18 में से किसी भी खिलाड़ी को बाहर करना इतना आसान नहीं रहने वाला है।

प्लेइंग इलेवन को लेकर हो सकती है माथापच्ची

लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि आखिर टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रखा जाएगा या नहीं.

हार्दिक पंड्या ऑलराउंडर के रूप में टीम को संतुलन दे सकते हैं, लेकिन साथ ही टीम के पास आर अश्विन जैसा भी ऑलराउंडर मौजूद है ऐसे में इनमें से किसी एक को चुनने पर माथापच्ची तो जरूर दिखेगी।

गंभीर चाहते हैं हार्दिक से पहले अश्विन हो ऑलराउंडर के रूप में

बहरहाल जो भी हो लेकिन भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर हार्दिक पंड्या से पहले आर अश्विन को ऑलराउंडर के रूप में टीम में जगह देने के पक्ष में हैं। गौतम गंभीर चाहते हैं कि अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 7वें बल्लेबाज के रूप में खेले।

सूखी पिच पर खेले दो स्पिन गेंदबाज

गौतम गंभीर ने क्रिक बज के साथ अपनी बात साझा करते हुए कहा कि “मेरा तो मत ये है कि वहां पर मौसम गर्म है और विकेट पूरी तरह से ठोस रहेगा। ऐसे में मैं तो स्पिनर के साथ जाना चाहूंगा। मैं तो अश्विन को नंबर 7 पर रखूंगा। हार्दिक से पहले अश्विन को मैं ऑलराउंडर के रूप में रखूंगा। मैं तो वास्तव में बेस्ट पांच गेंदबाजों के साथ जाना चाहूंगा।अश्विन, कुलदीप के साथ तीन पेसर।”

“इसके बाद शमी और ईशांत तो वहीं भुवी के वापस आने के बाद भुवी को। इन बेस्ट पांच गेंदबाजों के साथ उतरना चाहूंगा। इससे हम विरोधी टीम को संदेश दे सकते हैं कि हम टेस्ट सीरीज को ड्रॉ करने नहीं टेस्ट सीरीज को जीतने के लिए आए हैं।”

हार्दिक से बेहतर हो सकते हैं अश्विन

हां हार्दिक पंड्या बल्ले के साथ योगदान दे सकते हैं साथ ही गेंदबाजी के साथ भी योगदान दे सकते हैं ,लेकिन अश्विन के पास अनुभव है और इस सूखी पिच पर खासकर दूसरी पारी में वो मददगार हो सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में पहली पारी ही नहीं दूसरी पारी भी महत्वपूर्ण होती है। स्पिनर होने से तेज गेंदबाजों को कुछ देर तक राहत भी मिल सकती है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post अश्विन और हार्दिक में से टेस्ट सीरीज के लिए ऑलराउंडर के रूप में गंभीर ने इसे बताया अपनी पहली पसंद appeared first on SportzWiki Hindi.