इंग्लैंड में जारी वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत भले हार गया लेकिन इस मैच में भी भारतीय खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड बनाये. 322 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम वहां तक क्यों नहीं पहुँच पाई. इस सवाल का सिर्फ एक जवाब है. वो यह है कि टीम इंडिया का टॉप आर्डर कल के मैच में पूरी तरह फ्लाप रहा.
टीम इंडिया की धाकड़ सलामी जोड़ी अच्छे शुरुआत के बाद भी सस्ते में निपट गयी. हालांकि धवन और हिट मैन की जोड़ी ने कल एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया.

दरअसल, भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा व शिखर धवन ने इंग्लैंड की धरती पर एक नया रिकॉर्ड कामय किया. इन दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड में ओपनिंग पार्टनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. इससे पहले ये रिकॉर्ड जेसन रॉय और एलेक्स हेल्स के नाम पर था.
रोहित और धवन ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर भारत की तरफ से 893 रन बनाए हैं. वहीं इससे पहले जेसन रॉय व एलेक्स हेल्स ने 879 रन बनाए थे. इंग्लैंड की धरती पर इंग्लिश बल्लेबाजों का रिकॉर्ड तोड़ना वाकई गर्व की बात है.

बता दें, रोहित शर्मा ने कल खेले गए मुकाबले में सिर्फ 15 रन बनाए. उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया. पिछले वनडे में नाबाद शतक लगाने वाले रोहित को इस मैच में मार्क वुड ने क्लीन बोल्ड कर दिया. रोहित ने पहले विकेट के लिए शिखर धवन के साथ मिलकर 49 रन की साझेदारी की.
रोहित के लिए इंग्लैंड दौरा अब तक अच्छा रहा है. उन्होंने इस दौरे पर दो शतक लगाए हैं. पहला शतक उन्होंने तीसरे टी20 मैच में जबकि दूसरा शतक पहले वनडे मैच में लगाया था.
शिखर धवन ने भी इस मैच में क्रिकेट फैंस को जरा निराश किया. इस अहम मुकाबले में वो 30 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें डेविड विली ने बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट करवा दिया.
पिछले मैच यानी पहले वनडे में भी धवन ने 40 रन की पारी खेली थी. हालांकि धवन के लिए टी 20 सीरीज ज्यादा अच्छा नहीं रहा था और वो तीन मैचों में 4,10 और 5 रन की पारी खेलकर आउट हो गए थे.
The post हार के बावजूद धवन रोहित ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे जान पानी-पानी हो जायेंगे अंग्रेज appeared first on SportzWiki Hindi.