बैंकॉक। रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को पहली बार थाईलैंड ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया। वल्र्ड नम्बर-3 सिंधु ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग को एक घंटे के खेल में 23-21, 16-21, 21-9 से मात दी। सिंधु ने इस जीत के साथ ही तुनजुंग के खिलाफ अब अपना करियर रिकॉर्ड 2-0 कर लिया है।
सिंधु पहली बार थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंची हैं, जहां अब खिताब के लिए उनका सामना रविवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा, जिनके खिलाफ सिंधु का 5-5 का करियर रिकॉर्ड है।
इससे पहले, सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की सोनिया ची को 36 मिनटों में सीधे गेमों में 21-17, 21-13 से मात देकर सेमीफाइनल में कदम रखा था।
The post सिंधु का जलवा बरकरार, पहली बार थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंची appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
