स्पोर्टस डेस्क:भारतीय और इंग्लैंड के बीच शुरू होने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 1 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए दोनों टीमें जमकर मेहनत कर रही है। लेकिन इन दिनों भारतीय टीम के पूर्व कप्तान को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा कि जा रही है। वनडे सीरीज में धीमी गती से बल्लेबाजी करने के कारण उनकों आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजों को लेकर भी कई प्रकार के सवाल खड़े कीए जा रहे हैं और इस सीरीज में भारतीय टीम की जीत का दरमदार गेंदबाजों के कंधों पर होगा। इस सीरीज में भारतीय स्पिन की जोड़ी जड़ेजा और अश्विन के साथ इस बार चाईना मैन कुलदीप यादव को देखा जा सकता है।
लेकिन इस सीरीज के 5 मैचों के लिए केवल 3 मैचों के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया है। लेकिन अंतिम 2 मैचों के लिए भारतीय टीम में बदलाव किया जा सकता है। वनडे में स्पिन से विपक्षी टीमों की निंद उडाने वाले स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के बारे में आप ने कई प्रकार की बाते सुनी होगी। लेनि आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जो बहुत कम लोग जानते हैं। चहल ने हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार में बताया की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने उनका एक ऐसा निक नेम रखा है जो हमारी टीम के अलावा कोई नहीं जानता।
चहल ने पहले कहा था की जब अपने डेब्यू मैच में उन्होंने धोनी को सर कहकर बुलाया था, उसके बाद धोनी ने कहा था कि अब कभी भी मुझे सर कहकर मत बुलाना। लेकिन चहल ने अपने इस साक्षात्कार में बताया की उनके दुबले होने के कारण कई लोगों ने उनकों कई प्रकार के निक नेम रख दिए है। इस लिस्ट में धोनी भी शामिल है और चहल ने बताया की धोनी मुझे प्यार से तिल्ली बुलाते हैं। चहल की पतले होने के कारण कई बार उनके साथ मजाक किया जाता है। गेल और चहल अपनी बॉडी दिखाते हुए एक फोटो भी शेयर की थी जिसमें वह गेल के साथ अपनी बॉडी की तुलना करते नजर आ रहे हैं।
Herald