Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सहवाग ने रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए ऐसा क्या कहा कि युजुर्स बोले आप बदल गये है क्या वीरू पाजी?

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. कभी अपनी कमेंट्री की वजह से तो कभी अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से.

सोशल मीडिया पर वीरू काफी सक्रीय रहते हैं. उनके ट्वीट व पोस्ट को यूजर्स बेहद पसंद भी करते हैं. तभी तो अभी सहवाग को सोशल मीडिया किंग के ख़िताब से नवाजा गया.

आज सहवाग ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है. जिसे यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं.

Wish you a very happy birthday @ranveersingh

A post shared by Virender Sehwag (@virendersehwag) on Jul 5, 2018 at 11:55pm PDT

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. हालांकि इस दफा वीरू ने अपने उस अंदाज को रणवीर को बधाई नहीं दी. जिसपर यूजर्स ने कहा पाजी आप बदल गए हैं क्या… इस बार आपका वो अंदाज देखने को नहीं मिला.

सहवाग ने रणवीर सिंह को बर्थडे विश करते हुए लिखा कि आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. इसके साथ ही सहवाग ने रणवीर संग सहवाग ने अपनी एक फोटो भी शेयर की.

पिछले साल कुछ इस अंदाज में किया था विश

पिछले साल सहवाग ने बड़े ही शानदार अंदाज में रणवीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी. जिसे फैन्स ने खूब पसनद किया था.

पिछले बर्थडे पर सहवाग ने रणवीर की अजीबों गरीब फोटो शेयर करते हुए लिखा था. “जन्मदिन की शुभकामनाएं रणवीर सिंह. तेरी ड्रेस बड़ी कमाल की होती हैं यार. तुम्हें बहुत खूबसूरत साल और जिंदगी मिले. ईश्वर का आशीष तुम्हें मिलता रहे.”

मालूम हो कि वीरेंद्र बहुत चुटीले किस्म के हैं और वह अक्सर अपने ट्विटर हैंडल से जोक्स या कॉमेडी वीडियो भी शेयर करते रहते हैं.

बता दें, बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर में से एक रणवीर सिंह आज अपना 34वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. 6 जुलाई 1985 को रणवीर सिंह का जन्म मुंबई में हुआ था. वैसे तो रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है, लेकिन बॉलीवुड में कदम बिठाने के बाद उन्होंने अपना सरनेम भवनानी हटा दिया.

रणवीर सिंह ने ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’, ‘गुंडे’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं और नाम कमाया.

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इसमें रोहित शेट्टी की ‘सिम्बा’, कबीर खान की ‘1983 द फिल्म’ और जोया अख्तर की ‘गली ब्वॉय’ है.

The post सहवाग ने रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए ऐसा क्या कहा कि युजुर्स बोले आप बदल गये है क्या वीरू पाजी? appeared first on SportzWiki Hindi.