स्पोर्ट्स डेस्क:इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही है तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज इंग्लैंड के 'लॉर्ड्स' के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर में 3.30 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को सीरीज के पहले मैच में हराकर बढ़त बना ली है। अगर आज के मैच को भारतीय टीम जीतने में कामयाब होती है तो वह इस सीरीज को भी जीत सकती है। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था। लेकिन आज के मैच में इंग्लैंड जीत के साथ इस सीरीज को से बराबरी करने का प्रयास करेगा उसने टी20 सीरीज में भी ऐसा ही किया था।
आज का मैच दोनों टीमों के लिए बहुत ज्यादा महत्व रखता है। आज के मैच को जीतने के लिए विराट कोहली ने पूरी तैयारी कर ली है। आज के मैच में भारतीय स्पिन गेंदबाजों को अपना शानदार प्रदर्शन करके दिखाना होगा। विराट ने जो प्लान बनाया है उस हिसाब से आज के मैच में स्पिन गेंदबाजों को रोल सबसे ज्यादा होगा। विराट ने पिछले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया उस फैसले को गेंदबाजों ने सही करके बताया। आज के मैच में अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो विराट बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव कर सकते हैं। विराट हर मैच में कुछ नया करने का प्रयास जरूर करते हैं। विराट आज के मैच में अक्षर पटेल को मौका दे सकते हैं ,लेकिन बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं करेंगे।
भारत
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेन्द्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर, सिद्धार्थ कौल, अक्षर पटेल, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार
इंग्लैंड
इयोन मोर्गन (कप्तान), जेसन राय, जॉनी बेयरस्टा, जोस बटलर, मोईन अली, जो रूट, जैक बॉल, टॉम कुरेन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, बेन स्टोक्स, आदिल राशिद, डेविड विली, मार्क वुड
Herald