लंदन। महिला हॉकी विश्व कप में भारतीय महिला हॉकी टीम ने आखिरी क्षणों में गोल गंवाकर विश्व की दूसरे नंबर की टीम इंग्लैंड के खिलाफ विजयी आगाज करने का मौका गंवा दिया। अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड से 1-1 से ड्रॉ खेला।आपको बता दें की राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 6-0 से शिकस्त दी थी।
ENGvsIND: मास्टर-ब्लास्टर ने भारत के इस खिलाडी को बताया इंग्लैंड के खिलाफ ट्रंप कार्ड
भारतीय टीम के पास इंग्लैंड से राष्ट्रमंडल खेलों के मुकाबले में मिली हार का बदला लेने का भी मौका था, लेकिन यह भी उसने गंवा दिया। मैच में भारतीय खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। नेहा गोयल ने 25वें मिनट में भारतीय महिला टीम को शुरुआत बढ़त दिलाई। मैच के अन्तिम समय तक लग रहा था कि भारतीय टीम इंग्लैंड को शिकस्त देकर विश्व कप में विजयी शुरुआत कर लेगी, लेकिन 54वें मिनट में लिली ओसले ने इंग्लैंड की ओर से गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया।
भारत को टेस्ट में मात देने के लिए, संन्यास ले चुके इस खिलाड़ी को इंग्लैंड कर सकती है टीम में शामिल
भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड पर अधिकांश समय दबदबा बनाए रखा। हालांकि इस दौरान इंग्लैंड टीम को पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन एक पर भी गोल नहीं हो सका। इस दौरान गोलकीपर सविता पूनिया ने कई गोल बचाकर इंग्लैंड को कामयाबी हाथ नहीं लगने दी। भारत ने इंग्लैंड के डिफेंस को लगातार दबाव में बनाए रखा। आखिरी क्वार्टर में इंग्लैंड की ओर से हमले तेज हुए। 54वें मिनट में लिली ओसले ने गोल कर इंग्लैंड को हार से बचा लिया। मैच 1-1 से बराबरी पर रहा। विश्व कप में भारतीय टीम का अगला मुकाबला 26 जुलाई को आयरलैंड से होगा।
इस वजह से रोहित शर्मा को किया गया टेस्ट टीम से बाहर, कारण जानकर नहीं होगा विश्वास
source google
Herald