Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान को जीत की बधाई देना मोहम्मद कैफ को पड़ गया महंगा, फैंस ने जमकर सुनाई खरी-खरी

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तें कैसे हैं यो तो हर हिंदुस्तानी जानता है तो हर पाकिस्तानी भी जानता है। दोनों ही देशों के क्रिकेट प्रशंसक दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच चाहते हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच में दर्शकों में जबरदस्त उत्साह नजर आता है, लेकिन दोनों ही देशों के क्रिकेट प्रशंसक कभी भी एक दूसरे की तारीफ करना पसंद नहीं करते हैं और ना ही किसी और के मुंह से बर्दाश्त करते हैं।

मोहम्मद कैफ ने की पाकिस्तान की तारीफ, फैंस को नहीं आयी रास

भारतीय क्रिकेट प्रेमी पाकिस्तान को फुटी आंख देखना नहीं चाहते ऐसे में जब कोई भारतीय क्रिकेटर ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम का तारीफ कर दें तो क्या होगा इसका आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं। ऐसा ही कुछ भारतीय पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के साथ हुआ। मोहम्मद कैफ ने रविवार को पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया पर जीत को लेकर पाकिस्तानी टीम को बधाई दे दी लेकिन उन्हें भारतीय फैंस ने जमकर आड़े हाथ लिया।

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दी थी मात

जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेली गई त्रिकोणिय टी-20 सीरीज का फाइनल मुकाबला रविवार को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से परास्त कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इस टीम में पाकिस्तान की टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 184 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन पाकिस्तान ने उनके युवा सलामी बल्लेबाज फखर जमान की 91 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 19.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

पाकिस्तान की जीत पर मोहम्मद कैफ ने दी बधाई

पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी-20 क्रिकेट में अपने प्रभुत्व को बरकरार रखा। पाकिस्तान की टीम की इस जीत के बाद हर कोई तारीफ में जुटा था ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने भी पाकिस्तान टीम की तारीफ करते हुए जीत की बधाई दे दी। मोहम्मद कैफ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि

फाइनल में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। फखर जमान ने शानदार पारी खेली। वो बड़े मैच के खिलाड़ी लगते हैं। बधाई हो।”

फैंस ने सुनाई जमकर खरी-खोटी

फिर क्या था मोहम्मद कैफ का पाकिस्तानी टीम की जीत पर बधाई देना बिल्कुल भी रास नहीं आया और फैंस ने मोहम्मद कैफ को जमकर आड़े हाथ लिया। फैंस मोहम्मद कैफ पर बुरी तरह से भड़क गए और एक से एक प्रतिक्रिया दी।

देखिए फैंस की प्रतिक्रिया

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post पाकिस्तान को जीत की बधाई देना मोहम्मद कैफ को पड़ गया महंगा, फैंस ने जमकर सुनाई खरी-खरी appeared first on SportzWiki Hindi.