भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने में पीछे नहीं रहते। भारत फुटबॉल विश्वकप का हिस्सा नहीं था और इसी से आहत होकर भज्जी ने रविवार को फ्रांस और क्रोएशिया के बीच हुए फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल से पहले एक ट्वीट डाला था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था,
लगभग 50 लाख की आबादी वाला देश क्रोएशिया फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा और हम 135 करोड़ लोग हिंदू मुसलमान खेल रहे है।

इसके बाद भज्जी ने हैशटैग लगाकर लिखा “सोच बदलो देश बदलेगा”
लगभग 50 लाख की आबादी वाला देश क्रोएशिया फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा
और हम 135 करोड़ लोग हिंदू मुसलमान खेल रहे है।#soch bdlo desh bdlega— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) July 15, 2018
कई लोगों को नहीं पसंद आई ये बात
भज्जी का यह ट्वीट कई लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने टर्मिनेटर को ट्रोल करने की कोशिश की। लोगों का कहना था कि वह इस ट्वीट से अपने देख को छोटा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

भज्जी ने लोगों को दिया जबाव
इंग्लैंड और भारत के बीच चल रहे सीरीज में कमेंट्रेटर की भूमिका निभा रहे हरभजन ने इस बारे में इंडिया टुडे से बात की। उन्होंने कहा
“मेरे ट्वीट पर ओवररिएक्ट करने की जरूरत नहीं है। मुझे जो कहना था मैं वह कह चुका हूँ। मुझे लगता है कि हमें इसका सकारात्मक पक्ष देखना चाहिए। यह देखकर काफी बुरा लगता है कि इतना बड़ा देश होने के बाद भी हम फुटबॉल विश्वकप का हिस्सा नहीं बन पाते।”
काफी समय से भारतीय टीम से बाहर हैं भज्जी
एक समय टीम इंडिया के प्रमुख स्पिनर रहे हरभजन सिंह करीब दो सालों से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। भारतीय टीम के लिए उन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च 2016 में खेला था। टीम से बाहर होने के बाद भज्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं और साथ ही टीवी चैनलों पर एक्सपर्ट के रूप में अपनी राय रखते नजर आते हैं।
The post मेरे ट्वीट पर ओवर रिएक्ट करने की जरूरत नहीं: हरभजन सिंह appeared first on SportzWiki Hindi.