Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्रॉड को टखने का होगा स्कैन

लंदन, 1 जुलाई; इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के बाएं पैर के टखने का स्कैन होगा। नॉटिंघमशायर की तरफ से काउंटी चैम्पियनशिप में वॉस्र्टशायर के लिए खेलते हुए उन्हें टखने में तकलीफ हुई थी। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉर्स्टशायर की दूसरी पारी में ब्रॉड आठ ओवर बाद ही बाहर चले गए थे।

क्लब की वेबसाइट पर कोच पीटर मोरेस के हवाले से लिखा गया है, “स्टुअर्ट को टखने में तकलीफ थी। यह तब और बढ़ गई जब उनका पैर गलत तरीके से जमीन पर पड़ा इसलिए वो बाहर चले गए।”

कोच ने कहा, “चोट गंभीर नहीं है, लेकिन उन्हें अभी काफी क्रिकेट खेलनी है। सुबह उनके पैर का स्कैन कराया जाएगा। यह उनके लिए निराशाजनक बात है क्योंकि वो मैदान पर उतरना चाहते हैं, लेकिन चोट चोट है आपको उन पर ध्यान देना होता है।”

 

The post ब्रॉड को टखने का होगा स्कैन appeared first on SportzWiki Hindi.