Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वोडाफोन ने पेश किया अपना नया जबरदस्त प्लान, ऐसे कर सकते है आप उपयोग

इंटरनेट डेस्क। अगर आप वोडाफोन इंडिया के यूजर्स है और अपने लिए कोई नये प्लान की तलाश कर रहें है तो अब आपके लिए खुशखबरी है। क्योंकि वोडाफोन इंडिया ने अपने यूजर्स के लिए एक जबरदस्त प्लान पेश किया है। वोडाफोन ने अपने पोस्टपैड प्लान 'वोडाफोन रेड में अपने यूजर्स के लिए ये नया प्लान पेश किया है कंपनी ने इस प्लान में 399 रुपए महीने के चार्ज के साथ पेश किया साथ कंपनी द्वारा दिए इस प्लान में यूजर्स 20 देशों में 180 रुपए रोजाना के आधार पर इंटरनेशनल अनलिमिटेड कॉल और डाटा का उपयोग ले सकते हो। इस प्लान की मदद से कंपनी अपने यूजर्स की संख्या को बढ़ाना चाहते है। अभी कंपनी इस प्लान की सुविधा अभी 20 देशों में ही उपलब्ध करवायी गयी है।

साथ ही बताया जा रहा है की कंपनी इस प्लान की मदद से एयरटेल, जियो इंडिया आदि टेलिकॉम कंपनीयों को टक्कर देती नजर आएगी। यूजर्स को इस प्लान की सुविधा लेने के लिए महीने में 399 रुपए खर्च करने होगे। साथ ही वोडाफोन ने अपने रेड प्लान के नए ग्राहकों के लिए अमेजन प्राइम की 999 रुपए की वार्षिक सदस्यता नि:शुल्क पेशकश कर रहा है। साथ ही बताया जा रहा है की जों यूजर्स कंपनी के 999 रुपए मासिक पोस्टपेड प्लान लेता है इसमें ग्राहकों को कुछ महीनों के लिए नेटफ्लिक्स की सदस्यता मिलेगी। साथ ही कंपनी द्वारा इस प्लान में ग्राहको अब मोबाइल बीमा, इंटरनेशनल अनलिमिटेड रोमिग व साथ में मनोरंजन सामग्री फायदा ले सकेंगे।

साथ ही बताया गया है की वोडाफोन के रेड टुगेदर फीचर के माध्यम से यूजर्स अपने दोस्तों, परिजनों और अन्य डिवाइसों को एक साथ रेड टुगेदर पर ला सकते हैं और कुल रेंटल में 20 फीसदी तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी द्वारा इस समय एक से बढ़कर एक प्लान पश किये जा रहें है जिसकी मदद से ग्राहकों को कम से कम रुपए में अधिक से अधिक सुविधा पेश की जा रही है।



Herald