Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहली बार जेकेएनआरसी में दमखम दिखाने उतरेगी छह सदस्यीय महिला टीम

कोयम्बटूर: जेके टायर एफएमएससीआई नेशनल रेसिंग चैम्पियनशिप-2018 के 21वें संस्करण में पहली बार छह सदस्यीय महिला टीम की मौजूदगी देखने को मिलेगी। चैम्पियनशिप का पहला चरण शनिवार से कारी मोटर स्पीडवे पर शुरू हो रहा है। यह महिलाएं आहुरा रेसिंग टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। टीम में महाराष्ट्र की अभिनेत्री मनीषा केलकर भी हैं।

जेके मोटरस्पोर्ट्स के मुखिया संजय शर्मा ने कहा, “जेकेएनआरसी में हम महिला टीम का स्वागत करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि यह एक नए चलन की शुरुआत करेगा जिसमें मोटर स्पोर्ट्स में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी।”

इस चैम्पियनशिप में 25 ड्राइवर हिस्सा ले रहे हैं जिनमें पिछले साल के विजेता चित्तेश मनडोडी (अवलांच रेसिंग) और पूर्व विजेता विष्णु प्रसाद (एमस्पोर्ट) शामिल हैं। पिछले साल चित्तेश से दो अंक पीछे रहने वाले संदीप कुमार (डार्क डॉन रेसिंग) की कोशिश इस बार पहले से बेहतर करने की होगी।

जेकेएनआरसी की यूरो जेके 18 स्पर्धा में देश के शीर्ष-11 रेसर हिस्सा लेंगे। इसके बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। मौजूदा विजेता अनिंदिथ रेड्डी के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चले जाने के बाद पिछले साल तीसरे स्थान पर रहने वाले नयन चटर्जी इस साल जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

एफबी 2 की पहली महिला चालक मीरा इर्डा और युवा जोड़ी यश अराध्य तथा निर्मल उमा शंकर से भी कड़ी टक्कर की उम्मीद होगी। श्रीलंका के ब्रायन परेरा और मानव शर्मा जैसे अनुभवी रेसर भी अच्छी चुनौती पेश करेंगे।

टू-व्हीलर सेक्शन में जोसेफ मैथ्यू सुजुकी जिक्सर कप में अपने खिताब को बचाने उतरेंगे। चेन्नई का यह रेसर पिछले सीजन में शानदार फॉर्म था। उन्होंने पिछले सीजन में चौथे और फाइनल राउंड से पहले शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी। वह अपनी उसी फॉर्म को इस सीजन में भी जारी रखना चाहेंगे। अहमदाबाद के सचिन चौधरी, आइजोल के मालस्वाम्डानगिलाना भी इस स्पर्धा में कड़ी चुनौती पेश करेंगे।

पिछले साल की तरह, रेड बुल के रोकीस कप में पूर्वोत्तर राज्यों की हिस्सेदारी देखी जाएगी। इसमें कुल नौ रेसर हिस्सा ले रहे जिनमें से सात आइजोल के हैं। 12-16 आयु वर्ग में युवा ट्रैक पर अपनी क्षमता दिखाने को बेताब हैं ताकि वो स्पेन में होने वाले बड़े टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें।

The post पहली बार जेकेएनआरसी में दमखम दिखाने उतरेगी छह सदस्यीय महिला टीम appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.